फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

शादी में गए युवक की चाकू से गोदकर हत्या, नाले में फेंका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
शादी में गए युवक की चाकू से गोदकर हत्या, नाले में फेंका
विज्ञापन

लोनी। तिलकराम कॉलोनी में पड़ोसी की शादी में शामिल हुए दिल्ली जौहरीपुर निवासी सूरज (23) की शुक्रवार देर रात चाकू से गोदकर हत्या कर दी। शव कुछ दूरी पर नाले में मिला। घटना के पहले सूरज ने भाई को फोन कर घर ले जाने के लिए कहा था। जब दोनों भाई मौके पर पहुंचे तो सूरज लहूलुहान हालत में मिला। उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर दो युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
मृतक के भाई रवि ने बताया कि सूरज और कन्हैया मोहल्ले में हार्डवेयर की दुकान पर काम करता है। शुक्रवार को पड़ोसी बबलू की शादी थी। दोस्त विशाल और सौरभ उसके भाई को अपने साथ लोनी बॉर्डर की तिलकराम कॉलोनी में ले गए थे। शादी में सूरज का भाई पवन भी गया था। वहां सभी ने काफी शराब पी और डीजे पर डांस करने के दौरान पवन नीचे गिरकर चोटिल हो गया। इसके बाद वह घर लौट गया। इस बीच उसने सूरज को भी साथ चलने के लिए कहा लेकिन उसने मना कर दिया। रवि के मुताबिक, रात करीब डेढ़ बजे सूरज ने पवन को फोन किया और घर ले जाने के लिए बुलाया। फिर दो बजे दोबारा फोन किया तो पीछे से कुछ युवकों की उसे मारने की आवाज आ रही थी, तभी अचानक से फोन बंद हो गया। इस आशंका पर पवन और रवि दोनों सूरज को तलाशने के लिए बैंक्वेट हॉल पर पहुंचे तो वहां काफी देर तक वह नहीं मिला। इस बीच छोटे बच्चे से पूछने पर पता चला कि कुछ युवक उसे मारपीट करते हुए दूसरी गली में ले गए हैं। तलाशने के दौरान वह दोबारा बैंक्वेट हॉल पहुंचे तो करीब 50 मीटर दूर नाले में सूरज खून से लथपथ मिला। उन्होंने तुरंत सूरज को बाहर निकाला और दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। दिल्ली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

सूरज को ढूंढते हुए लोनी बॉर्डर थाने पहुंची मां :
सूरज का आखिरी बार फोन आने पर मां और अन्य परिजन भी लोनी पहुंच गए। उन्हें लगा कि बेटा थाने में होगा तो वह पुलिस के बॉर्डर थाने में पहुंच गई और पुलिस से बेटे के बारे में पूछने लगी। जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को भी जीटीबी से एक युवक की चाकू गोदने से हत्या की सूचना मिली। इसके बाद तुरंत पुलिस हरकत में आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीजे पर डांस करते तो नहीं हुआ झगड़ा :
लोनी बॉर्डर थाना प्रभारी सचिन कुमार का कहना है कि शादी समारोह में युवकों ने काफी ज्यादा शराब पी थी। वहां डीजे पर डांस करने के दौरान उनकी आपस में लड़ाई और विवाद बढ़ गया। इसके साथ पुलिस कई प्वाइंटों पर दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
पड़ोसी के दो परिवार फरार
रवि ने आरोप लगाया कि हत्या की सूचना मिलने के बाद पड़ोस के दो लोग परिवार समेत घर का ताला लगाकर सुबह को फरार हो गए। 25 दिन पूर्व उनसे सूरज का झगड़ा हुआ था। इस दौरान एक पड़ोसी ने जान का खतरा होने पर सुरक्षा बरतने के लिए कहा था। उन्होंने दोनों पड़ोसियों से जुड़े लोग शादी समारोह स्थल पर देखे थे। उन्होंने पुलिस से आरोपियों की तलाश कर गिरफ्तार करने की मांग की है।

युवक का मोबाइल और पर्स नहीं मिला
घटना से पहले अचानक सूरज का फोन बंद हो गया था। रवि का कहना है कि घटनास्थल पर मृतक का फोन और पर्स नहीं मिला। वह लगातार फोन मिला रहे हैं लेकिन वह बंद हो चुका था। इसी तरह पर्स में नकदी के अलावा अन्य सामान भी था। माना जा रहा है कि सूरज की हत्या के बाद उसका सामान भी लूटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed