फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

हिमांक की हत्या में दसवीं के छात्र समेत दो पर मुकदमा दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
हिमांक की हत्या में दसवीं के छात्र समेत दो पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

कौशांबी। आशा पुष्प विहार के पार्क में बृहस्पतिवार रात छात्र हिमांक की हत्या में पिता अरविंद शर्मा ने नाबालिग दसवीं के छात्र समेत दो पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस की दो टीमें छात्र से पूछताछ कर फरार आरोपी की पहचान करने में जुटी है। वहीं, आरोपी छात्र कोचिंग जाते समय सोसायटी के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद छात्र का शव मिलने पर परिजन खुर्जा में अंतिम संस्कार के लिए रवाना हो गए। लुम्बिनी अपार्टमेंट निवासी अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे हिमांक रोजाना पार्क में खेलने गया था। रात तक न आने पर उसकी तलाश करते हुए मां दीपिका शर्मा पार्क में पहुंचीं तो उन्हें हिमांक पानी की टंकी के नीचे खून से लथपथ मिला। वैशाली के निजी अस्पताल में ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि पार्क में कुछ लोग हिमांक को मारपीट कर गंभीर अवस्था में छोड़कर फरार हो गए। आरोपियों की पिटाई से छात्र की मौत हो गई। उन्होंने हिमांक का दोस्त, जो दसवीं कक्षा का छात्र है के अलावा एक अज्ञात के खिलाफ नामजद मुकदमा कराया है। वहीं, शुक्रवार को पुलिस ने घटनास्थल पर पूरी तरह निगरानी रखी। वहां टंकी के नीचे सीढ़ियों के पास छात्र का खून पड़ा था। पुलिस की दो टीमें फरार आरोपी की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हैं।
घटना की शाम कोचिंग में था आरोपी छात्र
आरोपी छात्र के पिता का कहना है कि हिमांक और उनका बेटा एक ही स्कूल में पढ़ाई करने के दौरान दोस्त बने थे। वह अन्य बच्चों के साथ रोजाना पार्क में खेलते थे। शाम करीब सात बजे उनका बेटा घर के पास कोचिंग में पढ़ाई करने के लिए गया था। उसकी तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। पुलिस ने उसकी शिक्षिका का भी बयान दर्ज किया है। हिमांक और उनके बेटे के बीच कोई विवाद नहीं था जबकि उनका बेटा छात्र के घर भी नहीं जाता था। उन्होंने बेटे को निर्दोष बता कर पुलिस से उसे छोड़ने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने घटना के बाद पूरी रात बेटे को थाने में बैठाकर टार्चर किया। उसको थप्पड़ मारकर शारीरिक प्रताड़ना दी गई। उधर, फॉरेंसिक टीम को पार्क में छात्र के संघर्ष के निशान मिले। मौके पर एक जूता, टूटी हुई घड़ी, फीता और खून पड़ा था। माना जा रहा है घटना में एक से अधिक आरोपी हैं। पूछताछ में गार्ड ने भी बताया कि पार्क की दीवार फांदकर आरोपी फरार हुए थे।
विज्ञापन

सोशल मीडिया अकाउंट खंगाल रही पुलिस
पुलिस मृतक छात्र के सोशल मीडिया अकाउंट से लेकर अन्य पहलुओं पर सुराग जुटा रही है। उसके पिछले सात दिनों की गतिविधियां व आसपास कॉलोनी की सीसीटीवी फुटेज जांचने के अलावा आरोपी छात्र की सीडीआर खंगालने व लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी अभय कुमार मिश्रा का कहना है कि आरोपी छात्र से बात करके घटना का कारण, सीसीटीवी फुटेज जांचने के अलावा कई लोगों से पूछताछ चल रही है, लेकिन कई बिंदुओं पर स्थिति साफ नहीं हुई है जल्द ही आरोपियों को पकड़कर खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed