{"_id":"62630194424657629c7bae7f","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd2372911125","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर महिला से तीन लाख की चूड़ियां बदलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर महिला से तीन लाख की चूड़ियां बदलीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर महिला से तीन लाख की चूड़ियां बदलीं
इंदिरापुरम। हेबिटेट सेंटर के पास बाइक सवार चार टप्पेबाजों ने दिनदहाड़े महिला से तीन लाख रुपये की चार चूड़ियां लेकर नकली चूड़ियां थमा दीं। बदमाशों ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया था और महिला को वारदात होने का डर दिखाया। महिला ने इंदिरापुरम थाने में ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शिप्रा सनसिटी टॉवर निवासी शिखा जैन ने बताया कि दोपहर करीब तीन बजे वह भाभी सुचित्रा जैन के साथ हेबिटेट सेंटर में सामान खरीदने गई थीं। वहां दो बाइक पर सवार चार टप्पेबाजों ने उन्हें मास्क न होने पर रोक लिया। शातिरों ने खुद को क्राइम ब्रांच में पुलिसकर्मी बताकर रौब झाड़ना शुरू कर दिया। चारों आरोपी सिविल ड्रेस में थे। उनमें से एक ने मिलिट्री कैप पहन रखी थी। शुुुरुआत में तीन आरोपी सामने आए थे। तीनों ने योजना के तहत चौथे शातिर को हड़काते हुए अपना नाम बताने को बोला। शातिरों ने उन्हें हत्या होने का डरा दिखाया और सुचित्रा के हाथ से चार सोने की चूड़ियां निकाल लीं। इसके बाद कागज में तीन नकली चूड़ियां देकर फरार हो गए। कुछ देर बाद उन्होंने कागज खोलकर देखा तो होश उड़ गए। चारों चूड़ियों का वजन करीब छह तोले था। आरोप है कि घटना के बाद उन्होंने पुलिस को दस मिनट तक फोन किया, लेकिन कोई संपर्क नहीं हुआ। काफी देर बाद डायल-112 पर शिकायत दर्ज करने पर पुलिसकर्मी पहुंचे। इंदिरापुरम सीओ अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि महिला की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर हेबिटेट सेंटर के आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं।