{"_id":"6255d34559f27e1c7b389f1c","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd23680046","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजेंद्र नगर के कार्तिक का हत्या आरोपी कनाडा में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजेंद्र नगर के कार्तिक का हत्या आरोपी कनाडा में गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजेंद्र नगर के कार्तिक का हत्या आरोपी कनाडा में गिरफ्तार
साहिबाबाद। कनाडा के टोरंटो में राजेंद्रनगर के रहने वाले छात्र कार्तिक वासुदेव की हत्या का आरोपी सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। परिजनों की सोमवार रात इसकी सूचना मिली। आरोपी का कहना है कि उसका कार्तिक से कोई संबंध नहीं था। उसने कार्तिक को पहले कभी देखा भी नहीं था। टोरंटो पुलिस ने कार्तिक के परिजनों को बताया है कि पुलिस भारतीय समयानुसार मंगलवार रात करीब नौ बजे प्रेस कांफ्रेंस करेगी। शनिवार को कार्तिक का शव विमान से भारत लाया जाएगा। अंतिम संस्कार के बाद परिवार के लोग कनाडा जाएंगे।
साहिबाबाद के राजेंद्र नगर सेक्टर-15 में जितेश वासुदेव परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने अपने बेटे कार्तिक वासुदेव को करीब तीन माह पहले कनाडा के टोरंटो में एमबीए करने के लिए भेजा था। कार्तिक वहां एक रेस्टोरेंट में पार्ट टाइम जॉब करता था। बीते शुक्रवार को टोरंटो में मेट्रो स्टेशन के बाहर बदमाश ने कार्तिक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी। टोरंटो पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। जितेश ने बताया कि कनाडा में रहने वाली उनकी दोस्त की बेटी निधि वैध कार्तिक के शव को देखने के लिए मोर्चरी जाएगी। उन्होंने बताया कि अंतिम संस्कार करने के बाद मामले की जानकारी के लिए कनाडा जाएंगे। वहां जाकर वह केस में पैरवी करेंगे। उन्हें और उनकी पत्नी पूजा वासुदेव और छोटे बेटे पार्थ वासुदेव को कनाडा का वीजा मिल गया है। उन्होंने भारत सरकार से अपील की है कि कनाडा के जाने का खर्च वहन करने में मदद करें। उनके पास सोमवार को भी विदेश मंत्रालय से फोन आया और हरसंभव मदद करने का भरोसा दिया गया।
कनाडा पुलिस बोली, आपके बेटे से कोई संबंध नहीं
जितेश ने बताया कि कनाडा पुलिस ने फोन कर बताया कि गिरफ्तार आरोपी का कार्तिक के साथ कोई संबंध नहीं है। दोनों के बीच कोई रंजिश भी नहीं है। कार्तिक हत्यारे से कभी मिला भी नहीं था। पुलिस ने बताया कि कुछ दिनों के अंदर कनाडा के टोरंटो शहर में तीन से चार अलग-अलग हत्याएं हुई हैं। पुलिस उन हत्यारों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
कर्ज लेकर भेजा था पढ़ने के लिए
एचसीएल में प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर कार्यरत जितेश अपने बेटे कार्तिक को कनाडा में पढ़ाना चाहते थे। कार्तिक भी पढ़ाई में तेज था। उन्होंने लोन लेकर अपने बेटे कार्तिक को पढ़ने के लिए कनाडा भेजा था। वह फोन पर परिवार के लोगों से बात करता था।