{"_id":"625485483afb02695b220efa","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd2367484109","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्तिक के माता-पिता व भाई को मिला कनाडा का वीजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्तिक के माता-पिता व भाई को मिला कनाडा का वीजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्तिक के माता-पिता व भाई को मिला कनाडा का वीजा
साहिबाबाद। कनाडा के टोरंटो में मारे गए एमबीए छात्र कार्तिक वासुदेव के माता-पिता और भाई को सोमवार को दूतावास से वीजा मिल गया। परिवार के लोग अब छात्र का अंतिम संस्कार करने के बाद टोरंटो जाएंगे। वहां पुलिस से संपर्क कर मामले में जांच-पड़ताल के बारे में बात करेंगे।
जितेश वासुदेव ने बताया कि विदेश मंत्रालय और इंडिया-टोरंटो दूतावास से बात करने के बाद उन्हें व पत्नी और छोटे बेटे को वीजा मिल गया है। अब कनाडा जाने में दिक्कत नहीं होगी। कार्तिक का शव शुक्रवार तक घर पहुंचेगा। उस दिन सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद वह अगले हफ्ते में कनाडा रवाना हो जाएंगे। उन्होंने बताया गया कि छात्र का शव पोस्टमार्टम के बाद मोर्चरी भेजा गया है। कनाडा में रहने वाली चचेरी बहन पुलिस से कार्रवाई के बारे में बात करेगी। उनका कहना है कि टोरंटो में भी कार्तिक को न्याय दिलाने के लिए कैंडल मार्च निकाला गया था। उसमें भारतीय लोगों के अलावा कॉलेज का स्टॉफ व छात्र-छात्राएं शामिल हुए।