फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

मंदिर से भगवान गणेश की चांदी की मूर्ति चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
मंदिर से भगवान गणेश की चांदी की मूर्ति चोरी
विज्ञापन

साहिबाबाद। लिंक रोड थाना क्षेत्र में रेलवे रोड और औद्योगिक पुलिस चौकी के बीच झंडापुर में शनिवार देर रात स्कूटी सवार तीन चोरों ने मंदिर से भगवान गणेश की चांदी निर्मित मूर्ति चोरी कर ली। चोरों की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।
समिति के अध्यक्ष हरीश सक्सेना ने बताया कि 35 वर्ष पुराने शिव मंदिर का जीर्णोद्वार मंदिर समिति ने लोगों के सहयोग से कराया था। पांच वर्ष पूर्व समिति के उपाध्यक्ष रतन उपाध्याय ने चांदी की ढाई फुट ऊंची भगवान गणेश की मूर्ति का विधिविधान से पूजा पाठ कर प्रतिष्ठान कराया था। मूर्ति को सुरक्षा के लिए दोहरे शीशे के अंदर रखा गया था, बावजूद इसके चोरों ने मूर्ति चोरी कर ली। समिति पदाधिकारियों का कहना है कि सुबह पांच बजे जब पुजारी पहुंचे और उन्होंने मूर्ति चोरी की सूचना समिति को दी। इसके बाद पदाधिकारी और कालोनी के लोग एकत्रित हुए। सुबह करीब 5:55 बजे औद्योगिक चौकी के इंचार्ज को फोन की चोरी की सूचना दी, लेकिन काफी देर तक जब पुलिस नहीं पहुंची तो फिर डायल-112 पर फोन किया गया। लिंक रोड थाने से पुलिस मंदिर पर पहुंची। स्थानीय निवासी पंकज जोशी का आरोप है कि झंडापुर में दो पुलिस चौकी होने के बावजूद पुलिस रात में गश्त नहीं करती। 9 तारीख की सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर कैमरे में पुलिस गश्त करती नहीं दिखी। उनका कहना है कि पुलिस की लापरवाही से चोरों के हौसले बढ़ रहे हैं। चोरी की घटना के बाद थाना प्रभारी बिजेश कुमार सिंह ने लोगों के साथ बैठक कर सुरक्षा मुद्दे पर बात की। उन्होंने अपराध को कम करने के लिए लोगों से सहयोग की अपील की।
विज्ञापन

स्कूटी नंबर से की जा रही है पहचान
एएसपी अभिजीत आर शंकर का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज से चोरों की पहचान की जा रही है, स्कूटी का नंबर पता करने के लिए अन्य जगहों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द चोरों को पकड़कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed