फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

रात में गश्त नहीं करती पुलिस, एओए ने गिनाईं समस्याएं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
रात में गश्त नहीं करती पुलिस, एओए ने गिनाईं समस्याएं
विज्ञापन

इंदिरापुरम। शिप्रा सृष्टि सोसायटी में रविवार रात क्षेत्राधिकारी इंदिरापुरम अभय कुमार मिश्रा ने एओए फेडरेशन और अन्य पदाधिकारियों के साथ सुरक्षा व कानून व्यवस्था पर बैठक की। इस बीच लोगों ने सड़क किनारे देर रात तक ठेके खुलने व खराब पथ प्रकाश व्यवस्था का मुद्दा उठाया। एओए पदाधिकारियों ने कहा कि प्रकाश की व्यवस्था न होने से सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों की पहचान नहीं हो पाती। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस पर क्षेत्र में गश्त न करने का आरोप भी एओए ने लगाया। पुलिस सूचना के बाद भी इलाके में गश्त नहीं करती। सीओ ने समस्याओं के निराकरण का भरोसा लोगों को दिलाया है। एओए फेडरेशन के संरक्षक आलोक कुमार ने बताया कि टीएचए के विभिन्न इलाकों में चोरी, लूट और छिनैती जैसी वारदात बढ़ गई हैं। इससे महिलाएं व युवतियां बाहर निकलने पर डरने लगी हैं। बदमाश दिनदहाड़े वारदात कर फरार हो जाते हैं। इतना ही नहीं, शिकायत देकर मुकदमा लिखवाने के बाद भी अपराधी बेलगाम घूम रहे हैं। कई मामलों में अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। गलत दिशा से चलने के कारण जगह-जगह वाहनों का जाम लग जाता है और इसी का फायदा उठाकर बदमाश लूट को अंजाम देते हैं। क्षेत्राधिकारी अभय कुमार मिश्रा ने लोगों को यातायात पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाकर जाम की समस्या दूर करने का भरोसा दिया। उन्होंने नवरात्र के बाद अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने और सड़क किनारे शराब पीने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही। खराब पथ प्रकाश व्यवस्था के लिए जीडीए अधिकारियों से वार्ता कर निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि बदमाशों की धरपकड़ के लिए स्थानीय लोगों का सहयोग जरूरी है। उन्होंने सोसायटियों में प्रति सप्ताह बैठक करने के लिए भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed