{"_id":"624753842503437eec0c4da7","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd2362429113","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पा सेंटर में देह व्यापार का खुलासा, नौ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पा सेंटर में देह व्यापार का खुलासा, नौ गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पा सेंटर में देह व्यापार का खुलासा, नौ गिरफ्तार
वैशाली। वैशाली सेक्टर तीन स्थित महागुन मॉल के बेसमेंट में स्पा सेंटर के नाम पर चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने खुलासा किया है। बृहस्पतिवार रात पुलिस ने सेंटर पर छापा मारकर पांच पुरुष और चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। मौके से पुलिस ने 13100 रुपये बरामद किए हैं। वहीं, स्पा सेंटर संचालक अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।
एडिशनल सिटी मजिस्ट्रेट द्वितीय निखिल चक्रवर्ती ने बताया कि महागुन मॉल के बेसमेंट स्थित एक स्पा सेंटर में देह व्यापार चलने की शिकायत मिली थी। इस संबंध में एक वीडियो भी पुलिस के हाथ लगी थी। शिकायत व वीडियो के आधार पर पुलिस ने जांच की। जांच में सूचना सही मिलने पर कौशांबी और इंदिरापुरम थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए स्पा सेंटर पर छापा मारा। इस दौरान दो जोडे़ आपत्तिजनक स्थिति में मिले। टीम ने मौके से नितिन निवासी मंडावली दिल्ली, राशिद अल्वी निवासी पुरानी सीमापुरी दिल्ली, अजय कुमार निवासी सीमापुरी, कुनाल कुमार निवासी साहिबाबाद, अंकित निवासी न्यायखंड इंदिरापुरम समेत चार महिलाओं को पकड़ा है। स्पा सेंटर में दिल्ली और गाजियाबाद के ग्राहक आते थे। संचालक व्हाट्सएप के माध्यम से कॉल कर ग्राहकों से बात करता था। पुलिस संचालक की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार स्पा सेंटर में छापे के दौरान दिल्ली की युवतियां पकड़ी गई हैं। पूछताछ में युवतियों ने बताया कि संचालक ने उन्हें अधिक पैसे कमाने का लालच देकर यहां लाया था। कुछ दिनों से युवतियों ने आना शुरू किया था। पुलिस ने आरोपियों पर अनैतिक देह व्यापार अधिनियम की धारा लगाई है।