फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

हंगरी से 210 भारतीयों की वापसी, आज घायल हरजोत भी लौटेगा घर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 01:11 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
हंगरी से 210 भारतीयों की वापसी, आज घायल हरजोत भी लौटेगा घर
विज्ञापन

साहिबाबाद। ऑपरेशन गंगा के तहत रविवार को भारतीय वायुसेना का सी-17 विमान हंगरी से 210 भारतीयों को लेकर हिंडन एयरफोर्स पहुंचा। वहां रोजाना की तरह एयरफोर्स के जवानों ने सभी की कागजी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें बस व अन्य वाहनों से राज्य सदन भेजा। उधर, रविवार सुबह एक और विमान ने रोमानिया के लिए उड़ान भरी।

केंद्र सरकार लगातार यूक्रेन में फंसे भारतीयों को लाने के लिए ऑपरेशन गंगा चला रही है। इस संबंध में एयरफोर्स के अधिकारियों ने बताया कि अभी तक ऑपरेशन गंगा के तहत 11 बार में भारतीय वायुसेना ने 2266 विद्यार्थियों की वतन वापसी कराई है। इसके साथ ही विमान में भारतीयों की मदद के लिए 26.25 टन राहत सामग्री पहुंचाई गई है। इन सभी विमानों ने हंगरी, पोलैंड, रोमानिया व स्लोवाकिया से उड़ान भरी थी। गर्व की बात है कि सभी भारतीयों को तिरंगे के साथ युद्धक्षेत्र से बाहर निकालने में सफलता मिली है। फिलहाल विद्यार्थियों को लाने का अभियान लगातार जारी है। भारतीय वायुसेना (हिंडन स्टेशन) के प्रवक्ता आशीष मोघे ने बताया कि रविवार सुबह करीब दस बजे एक और सी-17 विमान छात्र-छात्राओं को लेने के लिए उड़ा, जो 210 भारतीयों को लेकर सोमवार सुबह तक पहुंच सकता है। वहीं, महानगर भाजपा की तरफ से बताया गया कि यूक्रेन में युद्धक्षेत्र के बीच गोली लगने से घायल हरजोत सिंह को इलाज के बाद सोमवार को केंद्रीय सड़क व नगर विमानन राज्यमंत्री मंत्री व क्षेत्रीय सांसद जनरल वीके सिंह हिंडन एयरफोर्स स्टेशन लेकर पहुंचेंगे। हालांकि, इस संबंध में वायुसेना के प्रवक्ता की तरफ से कोई पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed