फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

फर्जी आईडी पर चेकबुक लेकर खाते से रकम ट्रांसफर करने वाला गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 12:59 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
फर्जी आईडी पर चेकबुक लेकर खाते से रकम ट्रांसफर करने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन

साहिबाबाद। टीला मोड़ पुलिस ने फर्जी तरीके से बैंकों से लोगों की चेकबुक लेकर उनके खातों से रकम निकालने वाले युवराज निवासी विजय नगर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने चार तोले सोने की चेन, मोबाइल फोन व डेढ़ लाख रुपये का लिखा चेक बरामद किया है।

एसपी सिटी सेकेंड ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि सात फरवरी को टीला मोड़ निवासी बलजीत सिंह ने अपने खाते से 30 लाख 40 हजार रुपये फर्जी तरीके से निकालने का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस ने जांच की तो पता चला कि विजय नगर निवासी युवराज ने फर्जी आईडी पर सिम निकलवा कर बैंक से उनकी चेकबुक प्राप्त कर ली थी। इसके बाद चेक का प्रयोग कर खाते से रकम निकाल ली थी। बैंक के सीसीटीवी फुटेज और अन्य जगह पर भी आरोपी के खिलाफ सुराग मिला था। जिसके बाद उसकी तलाश शुरू कर दी गई। पूछताछ में पता चला कि आरोपी युवराज ने बैंक से पैसे निकालने के बाद चार तोले की सोने की चेन बनवा ली थी, जबकि फोन के जरिए ऑनलाइन पैसे दूसरे खातों में ट्रांसफर कर लिए। आरोपी के पास से मिला चेकबुक उसके साथी विवेक का बताया गया है। आरोपी के गिरोह में तीन अन्य साथी भी शामिल हैं, वह अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी फर्जी आईडी पर बैंक में आवेदन देकर सीधे-साधे लोगों की चेकबुक प्राप्त कर लेते थे। इसके बाद उनके फर्जी हस्ताक्षर कर अपने अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर लेते थे। थाना प्रभारी महावीर सिंह का कहना है कि फरार तीन अन्य शातिरों की तलाश में टीम जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed