{"_id":"62002055ad27d6387f31262a","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd233749538","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी की कोर्ट मैरेज कराने का सहयोग करने पर साले को मारा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी की कोर्ट मैरेज कराने का सहयोग करने पर साले को मारा था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी की कोर्ट में शादी कराने का सहयोग करने पर की थी साले की हत्या
लोनी। जवाहर नगर कॉलोनी में शुक्रवार को करन चौधरी की विवाद के चलते घर में घुसकर कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले आरोपी जितेंद्र उर्फ मिंटू को पुलिस ने जवाहरनगर कॉलोनी से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से कुल्हाड़ी बरामद की गई है। पुलिस मामले में फरार मिंटू के परिवार वालों को तलाश कर रही है।
लोनी सीओ रजनीश कुमार उपाध्याय ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी मिंटू ने बताया कि सन 2000 में उनके भाई दिनेश की मौत हो गई थी। इसके बाद परिवार के लोगों ने उनकी भाभी रीना और दो बच्चों की जिम्मेदारी उन्हें सौंप दी थी। रीना की बेटी कुछ समय पहले दूसरी जाति के युवक के साथ कोर्ट में शादी कर ली थी। आरोपी ने बताया कि मृतक ने शादी कराने में सहयोग किया था। इसको लेकर दोनों परिवार में विवाद हो गया था। युवती को भगाने वाला युवक मृतक के बेटे का दोस्त है। आरोपी अपनी बेटी को वापस बुलाने के लिए मृतक से कह रहा था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके चलते ही आरोपी की समाज में बदनामी हो रही थी। बदनामी होने पर आरोपी ने हत्या करने की योजना बनायी थी। युवक मृतक के घर आता जाता रहता था। पता चलने के बाद युवक के घर आने पर पाबंदी लगा दी थी।
ऐसे दिया घटना को अंजाम
समाज में बदनामी होने के बाद आरोपी ने हत्या करने की ठान ली। घटना वाले दिन आरोपी अपने ही घर से कुल्हाड़ी लेकर आया था। घर का दरवाजा खुला देख वह घुस गया। ऊपर जाने के बाद करन चौधरी अपनी खाट पर सो रहे थे। आरोपी ने कुल्हाड़ी से करन के सिर पर वार कर दिया। इसके बाद आरोपी करन चौधरी के ऊपर कंबल डालकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
दिल्ली और बागपत छिपा था आरोपी
हत्या करने के बाद आरोपी दिल्ली में एक जानने वाले के यहां छिप गया था। कुछ समय बाद आरोपी बागपत चला गया। वहां कुछ समय रुकने के बाद आरोपी किसी काम से चोरी छिपे लोनी आया। यहां पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया।