फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad

मेडिकल स्टोर पर छापा मारने पहुंचे फर्जी अधिकारी पकड़े

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad
मेडिकल स्टोर पर छापा मारने पहुंचे फर्जी अधिकारी पकड़े
विज्ञापन

लोनी। कोतवाली लोनी की इकराम नगर कॉलोनी में रविवार रात दो महिला समेत चार लोगों ने खुद को मानव अंधकार एनजीओ एवं मेडिकल अधिकारी बताकर एक स्टोर संचालक से 50 हजार रुपये की मांग की। पीड़ित की सूचना पर चारों आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस पूछताछ में जुटी है।

कोतवाली एसएचओ ओपी सिंह ने बताया कि लोनी कस्बा पुलिस चौकी के पास अक्षय मेडिकल है। स्टोर संचालक ने पुलिस को बताया कि रविवार रात दो महिला और दो पुरुष उनकी दुकान पर आए। सभी अपने आप को मानव अंधकार एनजीओ से और मेडिकल अधिकारी बता रहे थे। इस दौरान सभी लोग दुकान की वीडियो बनाने लगे। स्टोर संचालक ने पूछताछ की तो उन्होंने संचालक द्वारा प्रतिबंधित दवाई देने की बात कही। आरोपी स्टोर संचालक पर कार्रवाई की बात कह कर दबाव बनाने लगे। इस दौरान एक आरोपी ने सभी वीडियो डिलिट करने और कोई कार्रवाई नहीं करने की बात कही। आरोपी ने बदले में संचालक से 50 हजार रुपये की मांग की। पैसे देने पर सभी ने वापस जाने की बात कही। इस पर स्टोर संचालक को शक हुआ। स्टोर संचालक ने आसपास के कुछ लोगों को बुला लिया। लोगों को आता देख सभी आरोपी मौके से जाने लगे। लेकिन लोगों ने सभी को पकड़ कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में लिया। लोनी कोतवाली एसएचओ ओपी सिंह ने बताया कि स्टोर संचालक की शिकायत पर आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed