फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

कवि कुंवर बेचैन पत्नी संग कोरोना पॉजिटिव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
कवि कुंवर बेचैन पत्नी
विज्ञापन

संग कोरोना पॉजिटिव
- नोएडा के अस्पताल में भर्ती, 12 अप्रैल को आई थी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट
- गाजियाबाद में बेड न मिलने पर दिल्ली के कृष्णा नगर के निजी अस्पताल में कराया था भर्ती
- अब कवि का नोएडा के कैलाश अस्पताल में चल रहा इलाज, पत्नी हैं दिल्ली के अस्पताल में भर्ती
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। देश के जाने-माने कवि कुंवर बेचैन एवं उनकी पत्नी संतोष कुंवर कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। फिलहाल दोनों की हालत स्थिर है। परिजनों के मुताबिक, 12 अप्रैल को कवि एवं उनकी पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद गाजियाबाद के किसी अस्पताल में बेड न मिलने पर दोनों को शाहदरा कृष्णा नगर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बुधवार रात कुंवर बेचैन का ऑक्सीजन लेवल काफी डाउन होने पर सुबह चार बजे पहले आनंद विहार के निजी अस्पताल ले जाया गया। बाद में नोएडा के कैलाश अस्पताल में शिफ्ट कराया गया।
कवि कुंवर बेचैन की बेटी वंदना कुंवर रायजदा ने बताया कि नोएडा के अस्पताल में बेड दिलाने में सांसद डॉ. महेश शर्मा ने उन लोगों की मदद की। उन्होंने बताया कि रात में जब हालत बहुत बिगड़ रही थी, तब वह लोग इलाज के लिए परेशान थे। कवि कुमार विश्वास ने भी परिचित डॉक्टरों से बातचीत की। कहीं बात न बनी तो उन्होंने ट्वीट किया कि वेंटिलेटर बेड उन्हें नहीं मिल रहा, इसका संज्ञान सांसद डॉ. महेश शर्मा ने लिया और उनकी मदद से बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे कवि को नोएडा के कैलाश अस्पताल में बेड मिला। वंदना कुंवर ने बताया कि पिताजी की हालत फिलहाल स्थिर है और वेंटिलेटर पर डालने की जरूरत नहीं पड़ी, लेकिन वह लोग आश्वस्त हैं कि यदि इसकी जरूरत पड़ेगी तो अस्पताल उन्हें सभी सुविधा मुहैया कराएगा।
विज्ञापन

कुमार विश्वास के ट्वीट पर मिली मदद
वंदना कुंवर रायजदा का कहना है कि बुधवार रात उनके पिता की हालत नाजुक हो रही थी। ऑक्सीजन लेवल 70 पर पहुंच गया था। इस दौरान कवि कुमार विश्वास ने लगातार परिचित डॉक्टरों से बात की, लेकिन बात नहीं बनी। फिर उन्होंने अपने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी कि कवि कुंवर बेचैन की हालत नाजुक है और वेंटिलेटर कहीं नहीं मिल रहा है। वंदना ने बताया कि कुमार विश्वास के ट्वीट करने और उनके प्रयासों के बाद सांसद डॉ. महेश शर्मा से बात हुई, जिन्होंने कैलाश अस्पताल में बेड दिलाया। उन्होंने बताया कि उनकी मां कृष्णा नगर, दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं जहां उनकी हालत स्थिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed