{"_id":"6068c6c98ebc3ec39c36d2d8","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd2165398124","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेस्ट यूपी और उत्तराखंड के किसानों के महापंचायत आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेस्ट यूपी और उत्तराखंड के किसानों के महापंचायत आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेस्ट यूपी और उत्तराखंड के किसानों की महापंचायत आज
साहिबाबाद। राजस्थान में राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पर हमले की घटना के बाद भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत गाजीपुर बॉर्डर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के किसानों के साथ रविवार को हुंकार भरेंगे। दोपहर को यूपी गेट पर किसानों की महापंचायत में वह कई खापों के चौधरियों के साथ पहुंचेंगे।
भाकियू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी पदाधिकारियों को भी यूपी गेट पर आंदोलन स्थल में पहुंचने का संदेश दिया गया है। यहां नरेश टिकैत संगठन की पूरी कार्यकारिणी के साथ आंदोलन को चलाने के लिए आगे की रणनीति तय करेंगे। उधर, आंदोलन के 127वें दिन 11 किसानों ने रोजाना की तरह 24 घंटे का अनशन किया।
मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि शुक्रवार को राकेश टिकैत के काफिले पर राजस्थान के अलवर में तातारपुर चौराहे पर हमला हो गया था। इस घटना के बाद से किसानों में काफी रोष है। देर रात मुजफ्फरनगर के सिसौली में राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. नरेश टिकैत ने गाजीपुर बॉर्डर पर महापंचायत करने का एलान किया। इसके साथ ही उन्होंने किसानों से दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया। आंदोलन को लेकर आगे की रणनीति गाजीपुर बॉर्डर पर महापंचायत में तय होगी। भाकियू के जिला अध्यक्ष चौ. बिजेंद्र सिंह ने बताया कि महापंचायत में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के किसान भारी संख्या में यूपी गेट पहुंचेंगे। इनके साथ संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी पदाधिकारियों को भी पहुंचने का संदेश भेज दिया है। लिहाजा यूपी गेट पर महापंचायत में किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली और गाड़ियों से आंदोलन स्थल पर रविवार तड़के तक पहुंच जाएंगे। इसको लेकर भाकियू ने सभी व्यवस्था पूरी तर ली है। वहीं शनिवार को किसानों को समर्थन देने के लिए कर्नाटक और तमिलनाडु से भी कुछ किसान पहुंचें। वह सभी राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत से मिलना चाहते थे। मगर राकेश टिकैत और प्रदेश अध्यक्ष राजबीर सिंह जादौन समेत अन्य पदाधिकारी अलीगढ़ में पंचायत को संबोधित करने के लिए रवाना हो गए। इधर, मंच संचालक मलूक सिंह खिंडा ने बताया कि रोजाना की तरह यूपी गेट पर भी 11 किसान संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 24 घंटे के लिए अनशन पर बैठे। इनमें राजकुमार, पवन कुमार, आजादपाल, मेंबर सिंह, रामगोपाल, सुरेश, धर्मसिंह, बाल गोविंद वर्मा, राजाराम प्रधान व गुलवीर सिंह के अलावा तेज सिंह शामिल रहे। इन सभी का सुबह आठ बजे से रविवार सुबह आठ बजे तक अनशन रहा।
विज्ञापन
अलीगढ़ में मिली राकेश टिकैत को मिली सुरक्षा
प्रदेश अध्यक्ष राजबीर सिंह जादौन के मुताबिक अलीगढ़ की पंचायत में पहुंचने के दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को स्थानीय प्रशासन द्वारा सुरक्षा दी गई। राकेश टिकैत के काफिले में एस्कार्ट शामिल हुई और जगह-जगह पुलिस प्रशासन ने ट्रैफिक को रोक कर उन्हें आगे बढ़ाया। पंचायत स्थल पर तेज तर्रार पुलिसकर्मी भी सिविल वर्दी में राकेश टिकैत के आसपास मौजूद रहे। उनका कहना है कि शुक्रवार को एनएच-9 जाम करने के बाद से उनको गाजियाबाद प्रशासन की तरफ से सुरक्षा संबंधी कोई जानकारी नहीं मिली है।
किसानों ने की बैरिकेडिंग हटाने की मांग
मीडिया प्रभारी शमशेर राणा ने बताया कि किसान आंदोलन की वजह से दिल्ली पुलिस द्वारा गाजीपुर-कौशांबी के बीच बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता बंद किया हुआ है। इससे डाबर तिराहे से आनंद विहार रूट पर वाहनों का दबाव ज्यादा बढ़ गया है। इसी कारण रोजाना सुबह और शाम को हजारों वाहन चालक जाम में फंसते हैं। वहीं दो पहिया वाहनों को गाजीपुर बॉर्डर की तरफ कच्चे रास्ते से मजबूरी में निकलना पड़ रहा है। इससे कई बार तो चालक वाहन फिसलने से चोटिल हो चुके हैं।