फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

मोहननगर पुलिस चौकी से हेडकांस्टेबल की बाइक चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
मोहननगर चौकी से हेडकांस्टेबल की बाइक चोरी
विज्ञापन

साहिबाबाद। मोहननगर पुलिस चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल की बाइक उसकी ही चौकी से चोरी हो गई। वहां पर तैनात पुलिसकर्मियों को भनक तक नहीं लगी। शाम को हेडकांस्टेबल जब घर जाने के लिए बाइक लेने पहुंचा तब वह गायब थी। पीड़ित ने साहिबाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
प्रेमपाल सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस में हेड कांस्टेबल हैं। उनकी साहिबाबाद के मोहननगर पुलिस चौकी पर तैनाती है। वह रोज की तरह नौ मार्च की सुबह करीब आठ बजे ड्यूटी पर आए और अपनी नोएडा नंबर की बाइक मोहननगर पुलिस चौकी पर खड़ी कर दी। रात करीब आठ बजे जब वह ड्यूटी समाप्त कर घर जाने के लिए बाइक लेने पहुंचे तो वह गायब थी। बाइक की आसपास काफी तलाश की गई, लेकिन सुराग नहीं मिला। मामला थाने तक पहुंचा तो तलाश शुरू हुई लेकिन बाइक कहीं नहीं मिली। पीड़ित हेड कांस्टेबल की तहरीर पर साहिबाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एसएचओ विष्णु कौशिक ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस की सुरक्षा पर सवाल
चौकी से पुलिस कर्मी की ही बाइक चोरी पुलिस विभाग के गले की फांस बन गई है। न तो यह निगलते बन रही है न ही उगलते बन रही है। पुलिसकर्मी पूरी तरह से चुप बैठे हैं। लगातार वाहन चोरों के जेल भेजने के बाद भी क्षेत्र से वाहन चोरी हो रहे हैं। इससे पुलिस की सुरक्षा के दावों की भी पोल खुल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed