फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad

प्रताप विहार प्लांट बंद, आज नहीं मिलेगा गंगाजल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad
प्रताप विहार प्लांट बंद, आज नहीं मिलेगा गंगाजल
विज्ञापन

साहिबाबाद। चमोली में ग्लेशियर टूटने का असर अब गंगनहर पर बुरी तरह पड़ गया है। गंगनहर में काफी मात्रा में सिल्ट और कचरा आने से प्रताप विहार स्थित गंगाजल प्लांट को रविवार को बंद कर दिया गया। इसके चलते प्लांट से वसुंधरा की नौ कालोनियां, इंदिरापुरम और नोएडा को दोपहर बाद गंगाजल की सप्लाई रोक दी गई। सोमवार को लोगों को गंगाजल नहीं मिलेगा। यह स्थिति तब तक बनी रहेगी, जब तक गंगनहर में साफ पानी आना शुरू नहीं होगा। फिलहाल नगर निगम और जीडीए अपने नलकूपों से पानी की आपूर्ति करेगा। जो लोगों को सिर्फ एक टाइम सुबह के समय मिलेगा। गंगनहर का पानी साफ होने के बाद गंगाजल प्लांट को चालू किया जाएगा।
गंगाजल प्लांट के प्रभारी शुभेंदु चौधरी ने बताया कि चमोली में ग्लेशियर टूटने से गंगनहर प्रभावित हो गई है। पिछले दो दिनों से नहर में पानी गंदा आना शुरू हुआ था। किसी तरह पानी को साफ कर प्लांट को चालू रखा गया। शनिवार रात से गंगनहर में सिल्ट और कचरे की मात्रा काफी बढ़ गई। इसके बाद रविवार को प्लांट को बंद करना पड़ा। उन्होंने कहा कि नहर के पानी में कब तक सिल्ट और कचरा आता रहेगा, इस बारे में अभी स्पष्ट तौर पर कुछ बताया नहीं जा सकता। उम्मीद की जा सकती है कि अगले दो-तीन दिनों में नहर का पानी साफ हो सकता है। पानी साफ आने के बाद ही प्लांट को चालू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 100 क्यूसेक और 50 क्यूसेक दोनों प्लांटों से आज दोपहर से जीडीए और नगर निगम को गंगाजल की सप्लाई रोक दी गई है। इससे वसुंधरा जोन की नौ कालोनियां, इंदिरापुरम और नोएडा को सोमवार को गंगाजल नहीं मिल सकेगा।
विज्ञापन

दो दिनों से नहीं मिल रहा पर्याप्त पानी
हरिद्वार से गंगनहर में सिल्ट आने पर शुक्रवार रात को सिंचाई विभाग ने गंगनहर को बंद कर दिया था। हालांकि शुक्रवार की रात तक गंगनहर में पानी का लेवल ऊपर होने से गंगाजल प्लांट में पानी पहुंच रहा था। इस स्थिति में नगर निगम और जीडीए को प्लांट से पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा था। जिस कारण शनिवार और रविवार को सिर्फ सुबह के समय ही गंगाजल की आपूर्ति की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीडीए और नगर निगम नलकूपों से करेगा सप्लाई, एक ही समय मिलेगा पानी
जीडीए और नगर निगम के पास फिलहाल स्टोर में गंगाजल नहीं है। ऐसे में दोनों विभाग अपने अपने नलकूपों से सिर्फ एक समय पानी की आपूर्ति करेगा।
नगर निगम जलकल के अवर अभियंता सोमेेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि गंगाजल प्लांट बंद होने के बाद सप्लाई बंद हो गई है। इसके चलते सोमवार को वसुंधरा, वैशाली, कौशांबी और डेल्टा कालोनी के इलाकों में सिर्फ सुबह के समय ही नलकूपों से सप्लाई दी जाएगी। प्लांट कब तक चालू होगा इसके बारे में प्रताप विहार प्लांट के अधिकारियों से वार्ता चल रही है। फिलहाल जलकल के पास सौ नलकूपों की व्यवस्था है।

वहीं, जीडीए के अधिशासी अभियंता एके चौधरी का कहना है कि इंदिरापुरम के सात खंड जिनमें अहिंसाखंड, शक्तिखंड , नीतिखंड, ज्ञानखंड, वैभवखंड और अभयखंड मेें 22 ट्यूबवेल से पानी की सप्लाई सिर्फ सुबह के समय सात बजे से नौ बजे के बीच की जाएगी। जबकि शाम को पानी की सप्लाई नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed