{"_id":"600b2b208ebc3e31965c550f","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd212477355","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पुलिस के एएसआई पर दस लाख की रंगदारी मांगने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली पुलिस के एएसआई पर दस लाख की रंगदारी मांगने का आरोप
विज्ञापन

साहिबाबाद। शहीदनगर निवासी वीरेंद्र ने राजेंद्रनगर निवासी दिल्ली पुलिस के एक एएसआई, उनकी पत्नी और दो अज्ञात पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने साहिबाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
वीरेंद्र ने तहरीर में आरोप लगाया है कि उन्होंने राजेंद्रनगर सेक्टर-2 में एक प्लॉट खरीदा था। दिल्ली पुलिस के एक एएसआई का बगल में प्लॉट है। आरोप है कि एएसआई उन पर प्लॉट बेचने का दबाव बना रहे हैं। उनसे 10 लाख रुपये मांग रहे हैं। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर झूठे केस में फंसाने की बात कही। साहिबाबाद पुलिस से शिकायत कर उन्होंने कार्रवाई की मांग की है। पुलिस की जांच में प्लॉट को लेकर विवाद सामने आया है। वहीं, एसएचओ साहिबाबाद विष्णु कौशिक ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।