{"_id":"610d1aa81c7eb670925c6ec7","slug":"ghaziabad-sanyukt-hospital-emergency-ward-still-not-open-upper-chief-secretary-lashes-at-cms","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: संयुक्त अस्पताल में इमरजेंसी शुरू न होने से नाराज हुए अपर मुख्य सचिव, सीएमएस को लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: संयुक्त अस्पताल में इमरजेंसी शुरू न होने से नाराज हुए अपर मुख्य सचिव, सीएमएस को लगाई फटकार
Fri, 06 Aug 2021 04:49 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 06 Aug 2021 04:49 PM IST
सार
इस दौरान उन्होंने ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया और बनाए गए पीकू वार्ड का भी बारीकी से निरीक्षण किया। चिकित्सकों से व्यवस्थाओं पर जानकारी ली। इसके बाद टीकाकरण केंद्र पर वैक्सीन लगवाने आए लोगों से बात की।
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव नीरिक्षण करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद में अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने शुक्रवार दोपहर को संजय नगर स्थित संयुक्त अस्पताल में कोरोना की तीसरी लहर को लेकर की जा रहीं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया और बनाए गए पीकू वार्ड का भी बारीकी से निरीक्षण किया। चिकित्सकों से व्यवस्थाओं पर जानकारी ली। इसके बाद टीकाकरण केंद्र पर वैक्सीन लगवाने आए लोगों से बात की।
अस्पताल में इमरजेंसी शुरू न होने पर उन्होंने संयुक्त अस्पताल के सीएमएस डॉ. संजय तेवतिया को फटकार लगाई और निर्देश दिए कि हर हाल में सोमवार से अस्पताल की इमरजेंसी सेवाएं शुरू हो जानी चाहिए। इसके साथ ही ट्रामा सेंटर की व्यवस्था को भी दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। बातचीत में उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन प्लांट लगाने का कार्य तय समय पर पूरा कराया जाएगा।