फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad s Hindon airport has seen 36 flights cancelled in eight days

Indigo Crisis: हिंडन एयरपोर्ट पर आठ दिन में 36 उड़ानें रद्द, प्राधिकरण ने हेल्पलाइन नंबर किया जारी

Wed, 10 Dec 2025 07:31 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 10 Dec 2025 07:31 PM IST
सार

गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट पर बीते आठ दिनों में 36 उड़ानें रद्द रहीं। फ्लाइटें रद्द होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है।

विज्ञापन
Ghaziabad s Hindon airport has seen 36 flights cancelled in eight days
हिंडन एयरपोर्ट - फोटो : X @AAI_Official

विस्तार

इंडिगो एयरलाइंस में उड़ान रद्दीकरण और परिचालन गड़बड़ी के चलते गत नौ दिनों से देशभर के एयरपोर्ट पर यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से भी 2 से 9 दिसंबर के बीच इंडिगो की कई उड़ान रद्द रहीं। इस दौरान यात्रियों को परेशानी रही। ऐसी विपरीत परिस्थितियों में यात्रियों की सहूलियत के लिए हिंडन एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। 

विज्ञापन

एयरपोर्ट निदेशक डॉ. चिलका महेश ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि आठ दिन में 36 उड़ानें रद्द रहीं। इस संकट में यात्रियों को काफी असुविधा हुई और इसी को देखते हुए अब यात्रियों के लिए हिंडन एयरपोर्ट की ओर से हेल्पलाइन नंबर 7428007358 जारी किया गया है ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति हो तो एयरपोर्ट प्राधिकरण यात्रियों की हरसंभव मदद के लिए तत्पर रहे। टर्मिनल के अंदर और एयरपोर्ट परिसर में भी इस नंबर को चस्पा कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed