फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad resident Saba Haider won DuPage County Board America ELECTION

कौन हैं गाजियाबाद की सबा हैदर: सात समुद्र पार भारत की बेटी का बजा डंका, रिकॉर्ड मतों से अमेरिका में जीता चुनाव

Wed, 06 Nov 2024 07:30 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 06 Nov 2024 07:30 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की रहने वालीं सबा हैदर फिलहाल अमेरिका के शिकागो में रहती हैं। जहां उन्होंने ड्यूपेज काउंटी बोर्ड का इलेक्शन जीता है। 

विज्ञापन
Ghaziabad resident Saba Haider won DuPage County Board America ELECTION
सबा हैदर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद शहर की रहने वाली सबा हैदर ने अमेरिका में हुए चुनावों में रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज की है। उन्हें ड्यूपेज काउंडी बोर्ड के चुनाव में जीत मिली है। अमेरिका में हुए चुनाव में वह डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से चुनावी मैदान में थीं। 
विज्ञापन


गाजियाबाद में घर... बुलंदशहर में ससुराल
सबा हैदर शिकागो के इलिनॉइस जिला में रहती है। जिन्होंने इलेक्शन जीता है। वह ड्यूपेज काउंटी बोर्ड का इलेक्शन जीता है। उनका एक बेटा है। जिसका नाम अजीम अली है और एक बेटी आइजह अली है। उनके पति का नाम अली काजमी है, जो बुलंदशहर के औरंगाबाद मोहल्ला सादात के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन

Ghaziabad resident Saba Haider won DuPage County Board America ELECTION
सबा हैदर - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद से की पढ़ाई
परिवार के साथ गाजियाबाद में रहती थे। संजय नगर में उनके पिता उत्तर प्रदेश जल निगम में सीनियर इंजीनियर के पद से रिटायर हुए हैं और फैमिली में इनकी वालिदा अपना एक स्कूल चलाती हैं। वहीं एक बड़े अब्बास हैदर और छोटे भाई जीशान हैदर है। जिनका दुबई में कारोबार है। जो बड़े भाई है अब्बास उनका कारोबार गाजियाबाद में है और इन्होंने गाजियाबाद से अपनी स्कूली शिक्षा प्राप्त की थी।

Ghaziabad resident Saba Haider won DuPage County Board America ELECTION
सबा हैदर - फोटो : अमर उजाला

अलीगढ़ यूनिवर्सिटी से रहा खास कनेक्शन
इंटर होली चाइल्ड स्कूल से सबा ने पढ़ाई की है। उसके बाद बीएससी आरसीसी गर्ल्स कॉलेज से पढ़ाई की। वहां पर बीएससी में गोल्ड मेडलिस्ट उसके बाद इन्होंने एमएससी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से वाइल्डलाइफ साइंसेज में भी इन्होंने गोल्ड मेडल हासिल किया और 2007 में यह शादी होने के बाद अपने पति के साथ अमेरिका शिफ्ट हो गई थी।

विज्ञापन

Ghaziabad resident Saba Haider won DuPage County Board America ELECTION
अमेरिका में चुनाव जीतने के बाद अपनी बेटी सबा हैदर से वीडियो कॉल पर बात करता परिवार। - फोटो : अमर उजाला

सबा हैदर का था ये सपना
उसके बाद यह वहां पर जाकर स्कूल बोर्ड की मेंबर बनीं।अभी मौजूदा टर्म में योग टीचर ट्रेनर हैं और इनको शुरू से ही जज्बा था कम्युनिटी के लिए कुछ करने के लिए, समाज के लिए कुछ करने के लिए, लोगों के सोशल वेलफेयर और हेल्थ के लिए करने के लिए तो इस जज्बे की वजह से ड्यूपेज काउंटी बोर्ड का चुनाव जीता है।

Ghaziabad resident Saba Haider won DuPage County Board America ELECTION
सबा हैदर - फोटो : अमर उजाला

परिवार का नाम रोशन किया
उन्होंने लगभग 9000 वोटों से जीत हासिल की है। यहां 9.30 लाख मतदाता हैं।  उनके कार्य क्षेत्र के अंदर नौ जिले और टाउन आएंगे। उन्होंने पूरे देश-दुनिया में अपने घरवालों का नाम, अपने देश का नाम और अपने वतन का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed