फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad remains the most polluted city in the country, AQI reaches 289

Ghaziabad News: देश का सर्वाधिक प्रदूषित शहर रहा गाजियाबाद, एक्यूआई पहुंचा 289

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad remains the most polluted city in the country, AQI reaches 289
साहिबाबाद। चौबीस घंटे के अंतराल में एक्यूआई में 101 अंकों की बढ़ोतरी के साथ सोमवार को गाजियाबाद देश का सर्वाधिक प्रदूषित शहर रहा। शाम चार बजे पीसीबी के समीर एप पर जारी बुलेटिन में गाजियाबाद का एक्यूआई 289 दर्ज किया गया। रविवार को गाजियाबाद में सामान्य श्रेणी की हवा रही थी और एक्यूआई 188 दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

फरवरी के नौ दिनों में यह दूसरी बार है, जब गाजियाबाद देश का सर्वाधिक प्रदूषित शहर रहा। इससे पूर्व तीन फरवरी को 337 एक्यूआई के साथ देश का सर्वाधिक प्रदूषित शहर रहा था। वहीं चार फरवरी को 363 एक्यूआई के साथ देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा था।
विज्ञापन

इसके बाद से एक्यूआई में उतार-चढ़ाव होता रहा। सोमवार को अचानक वायु गुणवत्ता सूचकांक में अत्यधिक वृद्धि हुई और हवा की गुणवत्ता ऑरेंज जोन में पहुंच गई। शहर का लोनी स्टेशन बेहद खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। यहां का एक्यूआई 353 रहा। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि सोमवार को हवा की रफ्तार कम रही, इसकी वजह से एक्यूआई प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed