{"_id":"63b511de12e29b19860b1890","slug":"ghaziabad-railway-station-emu-standing-on-platform-catches-fire-passengers-saved-life-by-jumping-off","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में बर्निंग ट्रेन: ईएमयू के कोच में लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में बर्निंग ट्रेन: ईएमयू के कोच में लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
Wed, 04 Jan 2023 11:12 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 04 Jan 2023 11:12 AM IST
सार
गनीमत रही आग फैली नहीं और इसकी चपेट में कोई यात्री नहीं आया। बताया जा रहा है कि आग कोच के ऊपर की तरफ लगी आग जिससे कोई बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन
ईएमयू के कोच में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक ईएमयू ट्रेन के कोच में आग लग गई। आग लगते ही ट्रेन समेत पूरे स्टेशन पर भगदड़ मच गई। ईएमयू में सवार यात्रियों ने कूदकर अपनी जान बचाई।
जानकारी के अनुसार गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-2 पर खड़ी ईएमयू ट्रेन के कोच में आज सुबह आग लग गई। यात्रियों ने कोच से कूदकर अपनी जान बचाई। आग लगते ही इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। समय रहते दमकल वाहनों के मौके पर पहुंचने से आग पर काबू पा लिया गया।
हालांकि इस दौरान पूरे स्टेशन में भगदड़ मच गई। गनीमत रही आग फैली नहीं और इसकी चपेट में कोई यात्री नहीं आया। बताया जा रहा है कि आग कोच के ऊपर की तरफ लगी आग जिससे कोई बड़ा हादसा होने से बच गया।