फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad ppe and mask factory fire owner and three others died till now

गाजियाबाद : फैक्टरी में लगी आग से झुलसे दो भाई सहित युवती ने तोड़ा दम, मालिक समेत कुल चार की मौत

Wed, 17 Mar 2021 03:58 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 17 Mar 2021 03:58 PM IST
सार

- 11 मार्च को लिंकरोड थाना क्षेत्र की पीपीई किट बनाने वाली फैक्टरी में लगी थी आग
- 11 कर्मचारियों को किया गया था भर्ती, फैक्टरी मालिक की पहले ही हो चुकी है मौत

विज्ञापन
ghaziabad ppe and mask factory fire owner and three others died till now
मेडिकल उपकरण बनाने वाली फैक्टरी में आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के साहिबाबाद लिंकरोड थाना क्षेत्र स्थित साइट चार में पीपीई किट समेत अन्य मेडिकल उपकरण बनाने वाली फैक्टरी में 11 मार्च को लगी आग में झुलसे दो भाई विश्वनाथ, मोहित व युवती ट्विंकल जिंदगी की जंग हार गए।

विज्ञापन


विश्वनाथ और ट्विंकल का दिल्ली के राम मनोहर लोहिया और मोहित का वैशाली के मैक्स अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां उनकी मृत्यु हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन पैतृक गांव रवाना हो गए जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 
विज्ञापन


11 मार्च को औद्योगिक क्षेत्र साइट चार में पीपीई किट समेत अन्य मेडिकल उपकरण बनाने वाली फैक्टरी में आग लग गई थी। आग में झुलसे 11 कर्मचारियों को दिल्ली के सफदरजंग, राममनोहर लोहिया और वैशाली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वनाथ निवासी सीतापुर व ट्विंकल निवासी एटा की राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार देर रात मौत हो गई। वहीं मोहित निवासी रेउसा सीतापुर का मैक्स अस्पताल वैशाली गाजियाबाद में इलाज चल रहा था।

मोहित ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसे 11 मार्च की देर रात मैक्स अस्पताल से दिल्ली रेफर किया गया था। वहां पर इलाज के लिए बेड नहीं मिलने पर दोबारा वैशाली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का कहना है कि उसे सही से इलाज नहीं मिल सका।

बड़े भाई रोहित ने ट्वीटर पर शिकायत कर दिल्ली में इलाज कराने और मदद की गुहार भी लगाई थी, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई और मोहित की मौत हो गई। दोनों भाइयों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 

मोहित के भाई ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट
मोहित के भाई रोहित ने फैक्टरी मालिक कुणाल निवासी नीतिखंड इंदिरापुरम के खिलाफ लिंकरोड थाने में गैर इरादतन हत्या के प्रयास की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनका आरोप था कि मालिक ने जबरदस्ती गर्म केमिकल में अधिक मात्रा में केमिकल मिलवाया था। जिससे वहां पर धमाका हुआ और आग लग गई। 12 मार्च को फैक्टरी मालिक कुणाल की भी दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

अन्य की हालत भी बनी हुई है गंभीर
 तीन कर्मचारियों की मौत के बाद अभी भी विवेक, रकीबुल, सुशील, सद्दाम, सैफुल, जावेद, राशिद निवासी महाराजपुर, अरविंद तिवारी निवासी गाजीपुर का इलाज दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, सभी की हालत गंभीर बनी है। वहीं परिजनों का कहना है कि उन्हें किसी प्रकार की कोई मदद नहीं मिली है। 

11 मार्च को फैक्टरी में आग लगने के दौरान झुलसे विश्वनाथ, मोहित और ट्विंकल की मौत हो गई। शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। अन्य का इलाज चल रहा है। - ज्ञानेंद्र सिंह, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed