{"_id":"62580560a961733e73486c54","slug":"ghaziabad-police-reveals-dead-body-found-in-jungle-was-of-sanjay-killed-by-father-son-duo-dispute-for-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: जंगल में मिले शव का सच आया सामने, बाइक को लेकर हुआ झगड़ा, बाप-बेटे ने पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: जंगल में मिले शव का सच आया सामने, बाइक को लेकर हुआ झगड़ा, बाप-बेटे ने पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
Thu, 14 Apr 2022 05:04 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 14 Apr 2022 05:04 PM IST
सार
बाइक को लेकर आरोपियों और मृतक के बीच झगड़ा हो गया था जो बाद में खून-खराबे में तब्दील हो गया और संजय की जान चली गई।
विज्ञापन
मृतक संजय की फाइल फोटो, मामले की जानकारी देती पुलिस और नीली शर्ट में खड़ा आरोपी (बाएं से दाएं)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद के सिरोली गांव के जंगलों में पेड़ से लटके मिले संजय के शव के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने खुलासा किया है कि आरोपी ने अपने पिता के साथ मिलकर बाइक टूटने का विरोध करने पर संजय की पीट-पीटकर हत्या की थी।
विज्ञापन
हत्या के बाद आरोपियों ने शव को सिरौली के जंगलों में पेड़ से लटका दिया था। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए, आरोपी पिता कालीचरण निवासी जिला कासगंज को चिरोड़ी नहर से गुरुवार सुबह गिरफ्तार किया है। आरोपी कालीचरण ने पूछताछ में बताया कि तीन मार्च को उसने मृतक संजय से बाइक ली थी। आरोपी बाइक लेकर मार्केट गया था।
विज्ञापन
मार्केट में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई थी। आरोपी ने बाइक वापस की, तो मृतक आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचा। इस दौरान संजय ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इससे गुस्साए पिता-पुत्र ने लाठी-डंडों और बेल्ट से पीट-पीटकर संजय को अधमरा कर दिया। इस दौरान आसपास के लोग आ गए।
विज्ञापन
इतने में संजय वहां से बचकर एक झोपड़ी में जा पहुंचा और वहां भी गाली-गलौज कर रहा था। पिता-पुत्र दोनों ने वहां पहुंचकर संजय की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों ने शव को नहर के पास एक पेड़ से रस्सी बांधकर लटका दिया। पुलिस दूसरे फरार आरोपी नत्थू की तलाश कर रही है।