फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad police raided hotels and caught Eight couples

होटलों में जिस्मफरोशी का खुलासा: पुलिस को इस हाल में मिले आठ जोड़े... युवक और बुजुर्ग भी थे मौजूद; मची भगदड़

Thu, 26 Sep 2024 07:20 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियावाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियावाद Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 26 Sep 2024 07:20 PM IST
सार

छापामारी के बाद पांचों होटलों को सीज कर दिया गया है। होटल संचालकों को चिह्नित किया जा रहा है। पुलिस उनके खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
Ghaziabad police raided hotels and caught Eight couples
गाजियाबाद में देह व्यापार का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के नगर कोतवाली क्षेत्र के बजरिया में होटलों में चल रहे देह व्यापार की शिकायत पर गुरुवार को पुलिस ने छापा मारा। मौके से पुलिस ने पांच होटलों में से आठ जोड़े आपत्तिजनक स्थिति में मिले। मामले में पुलिस ने आठ युवती व महिलाओं को रेस्क्यू किया और आठ युवक और बुजुर्गों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

एसीपी कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि काफी दिनों से बजरिया में होटलों में देह व्यापार चलने की शिकायत मिल रही थीं। बृहस्पतिवार को मामले में टीम के साथ औचक निरीक्षण किया तो होटल क्विज, होटल डबल ट्री, होटल शुभम, होटल आर्यदीप और होटल पार्ट टाउन में से आठ जोड़े आपत्तिजनक स्थिति में मिले। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उनके पास से आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है। एसीपी ने बताया मामले में मिर्जापुर के गांव भोली पांडे निवासी विजयानंद दुवे, नंदग्राम निवासी फैसल, रमेश, कानपुर निवासी शिवम यादव, फिरोजाबाद निवासी शाहनवाज, कविनगर निवासी आफताब अंसारी, दिल्ली के खजूरी खास निवासी अखिलेश कुमार और हरियाणा फरीदाबाद निवासी मृत्युंजय कुमार सैनी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

घंटों के रेट के हिसाब से उपलब्ध कराते हैं कमरा
एसीपी ने बताया होटल में रिसेप्शन पर बैठे कर्मचारियों के पास से भी आपत्तिजनक सामान मिला है जो होटल में आने वाले युवक व युवतियों को उपलब्ध करा रहे थे। जांच में यह सामने आया कि कुछ जोड़ों को होटल संचालकों द्वारा घंटों के हिसाब से कमरे उपलब्ध कराए जा रहे है। जिनसे वह 500 रुपये से 1500 रुपये तक कमरे का शुल्क लेते हैं। साथ ही अकेले आने वाले ग्राहकों को होटल में काम करने वाले कर्मचारी युवतियां उपलब्ध करा रहे हैं।

होटल किए सीज, संचालकों को किया जा रहा चिह्नित
एसीपी ने बताया कि पांचों होटलों को सीज कर दिया गया है। होटल संचालकों को चिह्नित किया जा रहा है। उनके खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। साथ ही मामले में होटलों के लाइसेंस निरस्त करने के लिए रिपोर्ट तैयारी कर जिलाधिकारी को भेजी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed