फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad police caught 274 people drinking alcohol in public places

Ghaziabad: शराबियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, ढाई घंटे में 274 लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते पकड़ा

Sun, 19 Jan 2025 01:27 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 19 Jan 2025 01:27 PM IST
सार

डीसीपी नगर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सार्वजनिक स्थलों पर खड़े होकर शराब पीने की घटनाओं से आने जाने वाले लोगों को दिक्कत होती है। कई बार विवाद की स्थिति भी बन जाती है।

विज्ञापन
Ghaziabad police caught 274 people drinking alcohol in public places
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने के मामलों की रोकथाम के लिए चलाए गए अभियान के तहत शनिवार रात को पुलिस ने ढाई घंटे के अंदर 274 लोगों को शराब पीते हुए पकड़ लिया। पुलिस उनको हिरासत में लेकर थाने ले गई। वहां उनके खिलाफ धारा-34 के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई।

विज्ञापन


डीसीपी नगर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सार्वजनिक स्थलों पर खड़े होकर शराब पीने की घटनाओं से आने जाने वाले लोगों को दिक्कत होती है। कई बार विवाद की स्थिति भी बन जाती है। शाम साढ़े सात बजे से पुलिस ने नगर क्षेत्र के छह थानों में व्यापक स्तर पर अभियान चलाया गया। कई लोग ऐसे मिले, जिन्होने सड़क किनारे या बीच सड़क पर वाहन खड़ा करते हुए शराब पी रहे थे। उनको चेतावनी दी गई। सभी के बयान दर्ज किए गए।
विज्ञापन


'साहब तौहीन हो जाएगी, शराब ही छोड़ दूंगा'
आरडीसी में कार में बैठकर शराब पी रहे कविनगर के एक कारोबारी को जब पुलिस ने पकड़ा तो उन्होंने मुंह छिपा लिया। पुलिस ने वीडियो बनाने की कोशिश की तो कहा कि साहब अब छोड़ दो। पकड़ा गया तो तौहीन हो जाएगी। एक मौका दे दो...आगे से शराब ही छोड़ दूंगा। पुलिस ने चेतावनी देकर उनको छोड़ा। इस दौरान उनके साथ बैठे दो लोग भी रफूचक्कर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानावार पकड़े गए शराब पीने वाले
1-कोतवाली-56
2-विजयनगर-47
3-सिहानीगेट-24
4-नंदग्राम 73
5-कविनगर 24
6-मधुबन बापूधाम-50

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed