{"_id":"6225a91bd96c654c5f202c17","slug":"ghaziabad-police-arrested-motu-who-attacked-sog-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: दिल्ली से दबोचा गया एसओजी टीम पर हमला करने वाला मोटू, 20 हजार का था इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: दिल्ली से दबोचा गया एसओजी टीम पर हमला करने वाला मोटू, 20 हजार का था इनाम
Mon, 07 Mar 2022 12:34 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 07 Mar 2022 12:34 PM IST
सार
पुलिस टीम ने 20 हजार के इनामी मोटू के गिरफ्तार कर लिया है। मोटू पुलिस को लंबे समय से चकमा दे रहा था।
विज्ञापन
कॉन्स्टेबल गिरफ्तार (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : Social Media
विस्तार
गाजियाबाद पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस टीम ने लंबे समय से चकमा दे रहे मोटू को गिरफ्तार कर लिया है। मोटू एसओजी टीम पर हमले का मुख्य आरोपी है। गाजियाबाद पुलिस ने बंगाली कॉलोनी निवासी मोटू को दिल्ली से हथियार और चोरी की वैगनआर कार के साथ पकड़ा है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि मोटू साहिबाबाद के विक्रम एन्क्लेव की बंगाली कॉलोनी में एसपी सिटी प्रथम निपुण अग्रवाल की एसओजी टीम पर हमला करने का मुख्य आरोपी है। घटना के बाद से पुलिस टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही थी। मोटू पर पुलिस ने 20,000 रुपए का इनाम भी घोषित किया था।
विज्ञापन