फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad Police and GRP bust a gang of mobile-snatchers

गाजियाबाद: मोबाइल झपटकर भाग रहा था रितिक, ट्रेन की चपेट में आकर दोनों पैर कटे, दो अन्य साथी भी गिरफ्तार

Sat, 17 Oct 2026 08:03 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sat, 17 Oct 2026 08:03 AM IST
सार

एसीपी नगर कोतवाली उपासना पांडेय ने बताया कि गिरोह में रितिक, विशाल, दीपांशु और अजीज शामिल हैं। आरोपी दिल्ली की ओर से आने वाली ट्रेनों में खिड़की के पास बैठे उन यात्रियों को निशाना बनाते थे, जिनके हाथ में मोबाइल होता था। आरोपी यात्रियों के हाथ पर डंडा मारकर मोबाइल गिरा देते और फिर उसे उठाकर भाग जाते थे। 

विज्ञापन
Ghaziabad Police and GRP bust a gang of mobile-snatchers
आरोपी विशाल और दीपांशु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली से गाजियाबाद आने वाली ट्रेनों के यात्रियों के हाथों पर डंडा मारकर मोबाइल झपटने वाले गिरोह का नगर कोतवाली पुलिस और जीआरपी ने पर्दाफाश किया है। झपटमारी के बाद भागने के दौरान गिरोह का एक सदस्य रितिक निवासी विजयनगर मालगाड़ी की चपेट में आ गया। हादसे में उसके दोनों पैर बुरी तरह कुचल गए। चिकित्सकों को दिल्ली के राजीव गांधी अस्पताल में उपचार के दौरान उसके दोनों पैर काटने पड़े। पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर झपटमारी के चार मोबाइल बरामद किए हैं। गिरोह के चारों सदस्य दिल्ली में एक दुकान पर झपटमारी के मोबाइल बेचते थे। पुलिस मोबाइल खरीदने वाले दुकानदार के खिलाफ भी कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

चलती ट्रेन के बराबर दौड़कर झपटते थे मोबाइल
एसीपी नगर कोतवाली उपासना पांडेय ने बताया कि गिरोह में रितिक, विशाल, दीपांशु और अजीज शामिल हैं। आरोपी दिल्ली की ओर से आने वाली ट्रेनों में खिड़की के पास बैठे उन यात्रियों को निशाना बनाते थे, जिनके हाथ में मोबाइल होता था। आरोपी यात्रियों के हाथ पर डंडा मारकर मोबाइल गिरा देते और फिर उसे उठाकर भाग जाते थे। विशाल और अजीज चलती ट्रेन के बराबर दौड़कर भी यात्रियों के मोबाइल झपटते थे। पुलिस के मुताबिक, आरोपी विशाल के खिलाफ झपटमारी के दो मुकदमे और शस्त्र अधिनियम के तहत एक प्राथमिकी दर्ज है। अजीज के खिलाफ भी पहले से एक मुकदमा दर्ज है। रितिक और दीपांशु कुछ महीने पहले ही गिरोह में शामिल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

27 कैमरों की फुटेज से खुला झपटमारी का राज
एसीपी ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह रितिक के मालगाड़ी की चपेट में आने की सूचना मिलने के बाद चार पुलिस टीमों को जांच में लगाया गया। टीमों ने घटनास्थल और आसपास के 27 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में रितिक सुबह करीब तीन बजे घर से निकलता दिखाई दिया। गौशाला फाटक के पास उसके तीन साथी मिले। चारों पहले साहिबाबाद गए, लेकिन वहां झपटमारी का मौका नहीं मिला तो रेलवे स्टेशन की ओर पहुंच गए। रेलवे लाइन के दोनों ओर आठ से 10 फीट ऊंची दीवार होने के कारण आरोपी गौशाला फाटक के पास दीवार के सहारे रखी बेंच पर चढ़कर रेलवे ट्रैक की ओर कूद गए। इसके बाद उन्होंने यात्रियों को निशाना बनाया।

विज्ञापन

शोर मचने पर भागे, मालगाड़ी के सामने गिरा रितिक
पुलिस के अनुसार, रेलवे स्टेशन की ओर आ रही ट्रेन की रफ्तार धीमी होने पर यात्रियों को मोबाइल झपटमारी का पता चला। उन्होंने शोर मचाते हुए आरोपियों का पीछा किया। इसी दौरान ट्रैक पर मालगाड़ी आ गई। तीन आरोपी मालगाड़ी के आगे से निकलकर भागने में सफल रहे, जबकि रितिक निकलने की कोशिश में अनियंत्रित होकर ट्रैक पर गिर गया और मालगाड़ी की चपेट में आ गया। हादसे में उसके दोनों पैर गंभीर रूप से कुचल गए। उसे दिल्ली के राजीव गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों को उसके दोनों पैर काटने पड़े।

दिल्ली की दुकान पर बेचते थे झपटमारी के मोबाइल
एसीपी के मुताबिक, गिरोह के सदस्य यात्रियों से झपटे मोबाइल दिल्ली में मिठाई वाला पुल स्थित एक दुकान पर बेचते थे। एक मोबाइल के बदले उन्हें डेढ़ से दो हजार रुपये मिलते थे। पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर चार मोबाइल बरामद किए हैं। गिरोह के अन्य सदस्यों और झपटमारी के मोबाइल खरीदने वाले दुकानदार के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed