फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad News Young man riding a car beaten up dispute due to breaking tiles

Ghaziabad News: कार सवार युवक की पिटाई, टाइल्स टूटने से हुआ विवाद, चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

Sat, 13 Apr 2024 12:17 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 13 Apr 2024 12:17 PM IST
सार

गाजियाबाद में गाड़ी से टाइल्स टूटने पर विवाद इतना बढ़ा कि दंबंगों ने कार सवार युवक को पीट डाला। पिटाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
Ghaziabad News Young man riding a car beaten up dispute due to breaking tiles
दंबंगों ने कार सवार युवक को पीटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के गाजियाबाद के ट्रानिका सिटी थाना क्षेत्र के खुशहाल पार्क कॉलोनी में सड़क किनारे रखी टाइल्स पर गाड़ी चढ़ाने से दबंगों ने गाड़ी सवार युवक के साथ मारपीट की और गाड़ी में तोड़फोड़ की। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


टाइल्स टूटने से हुआ विवाद
खुशहाल पार्क कॉलोनी में खालिद परिवार के साथ रहते हैं। शुक्रवार को वह किसी काम से दिल्ली देहरादून मार्ग की तरफ जा रहे थे। रास्ते में एक व्यक्ति के घर का निर्माण चल रहा था। सड़क किनारे पत्थर की टाइल्स रखी हुई थी। रास्ता छोटा होने के कारण ड्राइवर ने जैसे अपनी गाड़ी आगे बढ़ाई तो कुछ टाइल्स टूट गई। इस पर दबंगों का गुस्सा फूट पड़ा और कार सवार खालिद के साथ लाठी डंडों से मारपीट करने लगे।
विज्ञापन


चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में तीन से चार लड़के लाठी डंडों से खालिद के साथ मारपीट कर रहे हैं। खालिद की गाड़ी में भी तोड़फोड़ करते हुए दिखाई दे रहे हैं। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। लोनी एसीपी सूर्य बली मौर्य ने बताया पीड़ित की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed