{"_id":"6120091a8ebc3e7a094a70e0","slug":"ghaziabad-news-shahibabad-news-gbd2244666199","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े महिला से बाइक सवार बदमाशों ने लूटी चेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनदहाड़े महिला से बाइक सवार बदमाशों ने लूटी चेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस चौकी के पास महिला से लूटी चेन
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन पुलिस चौकी और शिव चौक पुलिस चेकपोस्ट से चंद कदमों की दूरी पर शुक्रवार को दिनदहाड़े महिला से बदमाशों ने सोने की चेन लूट ली। घटना के दौरान पीड़िता बाजार जा रही थी।
शालीमार गार्डन में रहने वाली आकांक्षा शुक्रवार दोपहर को बाजार से सामान खरीदने जा रही थीं। मंगल पांडे चौक के पास पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन लूट ली। जब तक वह कुछ समझ पाती तब तक आरोपी तेजी से फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में रोष है।
सीसीटीवी में कैद हुई घटना
घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। जांच की गई तो पता चला कि बाइक पर आए दो बदमाशों ने वारदात की है। बाइक चला रहे बदमाश ने काले शीशे का हेलमेट लगाया हुआ था। पीछे बैठे बदमाश ने हेलमेट हाथ में लिया था। बदमाश काफी देर से आसपास घटना को अंजाम देने के लिए घूम रहे थे। मौका मिलते ही वारदात कर फरार हो गए।