फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

संकट : इंदिरापुरम, वैशाली समेत 9 कॉलोनियों को नहीं मिलेगा गंगाजल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
मुरादनगर गंगनहर का जलस्तर करीब 4 फीट कम हुआ - फोटो : GHAZIABAD City
संकट : इंदिरापुरम, वैशाली समेत 9 कॉलोनियों को नहीं मिलेगा गंगाजल
विज्ञापन

साहिबाबाद। टीएचए के वसुंधरा जोन की नौ कॉलोनियों को मंगलवार से पानी का संकट झेलना होगा। हरिद्वार से गंगनहर बंद होने के चलते पानी का स्तर गिरना शुरू हो गया है। सोमवार दोपहर तक गंगाजल प्लांट में पानी आना बंद हो जाएगा। इसके बाद नगर निगम और जीडीए को गंगाजल की सप्लाई बंद हो जाएगी। सोमवार को गंगाजल सप्लाई बंद होने की जानकारी मिलने के बाद नगर निगम और जीडीए की तरफ से नलकूपों से पानी की सप्लाई करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
उत्तराखंड में बारिश व भूस्खलन के चलते गंगा में सिल्ट बढ़ गई है। इसलिए सिंचाई विभाग ने शनिवार रात से हरिद्वार में गंगनहर को बंद कर दिया है। इसलिए यहां गंगनहर में पानी का स्तर लगातार नीचे जा रहा है। पानी का लेवल कम होने से प्रताप विहार स्थित गंगाजल प्लांट में भी पानी कम पहुंचने लगा है। प्लांट के अधिकारियों का कहना है कि गंगनहर का लेवल इनटेक वॉल्व से नीचे सोमवार दोपहर तक पहुंच जाएगा, तब तक प्लांट चालू रहेगा और जीडीए व नगर निगम को गंगाजल मिलेगा। अगर सोमवार तक पीछे से पानी नहीं छोड़ा गया तो प्लांट में पानी आना बंद हो जाएगा। इसलिए यहां भी प्लांट से सप्लाई बंद कर दी जाएगी। प्रताप विहार स्थित गंगाजल प्लांट प्रभारी शुभेंदू चौधरी ने बताया कि हरिद्वार से प्लांट में पानी आना बंद हो जाएगा। इसलिए यहां सप्लाई नहीं दी जा सकेगी।
विज्ञापन

यहां रहेगी दिक्कत
वैशाली, वसुंधरा, इंदिरापुरम, बृजविहार, सूर्यनगर, चंद्रनगर, रामपुरी, रामप्रस्था, कौशांबी
नलकूपों से होगी कॉलोनियों में पानी सप्लाई
गंगाजल बंद होने के बाद नगर निगम 105 से अधिक नलकूपों से वैशाली, वसुंधरा, कौशांबी और डेल्टा कॉलोनी में पानी सप्लाई करेगा। जीडीए की तरफ से 24 नलकूपों के जरिए इंदिरापुरम में पानी सप्लाई की जाएगी। हालांकि नलकूपों से पर्याप्त आपूर्ति कॉलोनियों में नहीं हो पाती है। नगर निगम और जीडीए दो घंटे की बजाए मात्र एक घंटे ही पानी दे पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को नहीं मिलेगा पानी
नलकूप के जरिए नगर निगम व जीडीए पर्याप्त पानी स्टोर नहीं कर पाते हैं। ऐसे में पानी आपूर्ति में कटौती नगर निगम व जीडीए की तरफ से की जाती है। जब तक प्लांट चालू नहीं होगा, तब तक लोगों को एक वक्त ही पानी मिलेगा। अधिकारियों ने लोगों से जरूरत के हिसाब से ही पानी का उपयोग करने की अपील की है।
पानी के लिए 8178016856 पर करें कॉल
जिन कॉलोनियों में पानी नहीं पहुंचता है तो लोग नगर निगम के अवर अभियंता को सीधे शिकायत कर सकते हैं। जनसुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत की जा सकती है। अवर अभियंता सोमेंद्र तोमर ने बताया कि नलकूपों के जरिये इलाके में पानी आपूर्ति की जाएगी। अगर पानी नहीं पहुंचता है तो लोग 8178016856 पर कॉल कर उन्हें बता सकते हैं। टैंकर भेज दिया जाएगा।

हर साल एक महीने रहती है किल्लत
टीएचए के लोगों को अक्तूबर-नवंबर में भी पानी संकट का सामना करना पड़ता है। सफाई के लिए गंगनहर को बंद कर दिया जाता है। यह दिक्कत करीब एक महीने रहती है। यही नहीं, मानसून के दौरान गंगनहर में सिल्ट बढ़ने और जलकुंभियों के आने से भी कई बार प्लांट बंद हो जाता है। कुछ दिन पहले भी सिल्ट बढ़ने से प्लांट कुछ घंटों के लिए बंद किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed