{"_id":"60bd1e438ebc3e8c093bf82b","slug":"ghaziabad-news-shahibabad-news-gbd2199739130","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने खुद को लगाई आग, पुलिस पर पिटाई का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने खुद को लगाई आग, पुलिस पर पिटाई का आरोप
विज्ञापन

साहिबाबाद। अर्थला की संजय कॉलोनी में एक युवक ने शनिवार रात को खुद पर डीजल छिड़ककर आग लगा ली। युवक को आग की चपेट में देखकर पास में मौजूद पीएसी के जवानों और स्थानीय लोगों ने कंबल डालकर आग बुझाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से दिल्ली सफदरजंग रेफर कर दिया गया। परिजनों का आरोप है कि युवक पुलिस की पिटाई से आहत था। न्याय नहीं मिलने पर उसने यह कदम उठाया।
अर्थला की संजय कॉलोनी में ब्रह्मपाली दो बेटों सोनू और विकास के साथ रहती हैं। उनके पति राजेंद्र चौधरी एक साल से लापता हैं। सोनू टेंपो चलाकर परिवार का पालन पोषण करता है। महिला ने बताया कि शुक्रवार रात साढ़े 11 बजे सोनू शराब के नशे में घर पहुंचा था। उन्होंने सोनू को शराब नहीं पीने को लेकर टोक दिया। सोनू पड़ोसी बब्लू के यहां जाकर सोने की बात करके घर से चला गया। पड़ोस में ही रहने वाले पहलवान के यहां पुलिस पहुंची थी। सोनू ने पड़ोसी महिला से पुलिस के आने की वजह पूछी। आरोप है कि तभी वहां पर खड़े एक पुलिसकर्मी ने सोनू की डंडे से पिटाई शुरू कर दी। पिटाई से हाथ और पैर में चोटें आईं। आरोप है कि शनिवार सुबह सोनू हिंडन पुलिस चौकी पर शिकायत लेकर पहुंचा। पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। सोनू की मां का आरोप है कि चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे इलाज आदि कराने की बात कहकर घर भेज दिया। शाम के समय वह फिर से चौकी पहुंचा तो पुलिसकर्मियों ने भगा दिया। न्याय नहीं मिलने से आहत होकर शनिवार रात नौ बजे सोनू ने घर के पास मंदिर स्थित कमरे पर खुद पर डीजल छिड़क कर आग लगा ली। आग लगने के बाद वह कमरे से बाहर निकलकर पास के शेल्टर होम में पहुंच गया। जहां पहले से रुकी हुई पीएसी के जवानों ने कंबल डालकर आग बुझाई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से सोनू को एमएमजी अस्पताल ले जाया गया। जहां से देर रात उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पुलिस को नहीं मिली कोई शिकायत
मामले में एसएचओ साहिबाबाद विष्णु कौशिक ने बताया कि शराब के नशे में वह चौकी पर पहुंचा था। वह पहले से चोटिल था। उन्होंने पुलिसकर्मियों द्वारा पिटाई करने की बात से इनकार किया है। एसएचओ का कहना है कि पीड़ित की ओर से उन्हें कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। वहीं पीड़ित की मां ब्रह्मपाली का कहना है कि पुलिसवालों की वजह से ही यह सब हुआ है। उनकी कहां सुनवाई होगी। इस कारण लिखित में कोई शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन
क्या कहते हैं अधिकारी
युवक द्वारा खुद को आग लगाने की घटना की जानकारी मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - ज्ञानेंद्र सिंह, एसपी सिटी, सेकेंड।