फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad News

ग्रीन कॉरिडोर बनाकर रेफर हुए मरीज को नहीं मिली दिल्ली के अस्पताल में बेड

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad News
ग्रीन कॉरिडोर बनाकर रेफर हुए मरीज को नहीं मिली दिल्ली के अस्पताल में बेड
विज्ञापन

साहिबाबाद। मेडिकल उपकरण बनाने की फैक्टरी में आग लगने के बाद झुलसे लोगों को प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने देर रात ग्रीन कॉरिडोर बनाकर दिल्ली रेफर किया था। लेकिन इनमें से एक मरीज को वहां अस्पताल में बेड न मिलने पर वापस लौटना पड़ा। अब वैशाली के मैक्स अस्पताल में डॉक्टरों की टीम मरीज की निगरानी कर रही है। अस्पताल प्रबंधन अधिकारियों से फिर से मरीज को दिल्ली रेफर करने के लिए वार्ता कर रहा है।
मूलरूप से सीतापुर के रहने वाले कोमल ने बताया कि वह नोएडा की निजी कंपनी में काम करते हैं। जबकि उनके दो भाई मोहित और विश्वनाथ साइट चार की मेडिकल उपकरण बनाने की फैक्टरी में काम करते हैं। दोनों भाई महाराजपुर में किराए के मकान में रहते हैं। कोमल ने बताया कि रात में घटना की सूचना मिलने के बाद वह अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि रात करीब ढाई बजे मोहित व विश्वनाथ को अधिकारियों ने ग्रीन कॉरिडोर बनाकर दिल्ली के अस्पताल में रेफर कराया था। विश्वनाथ को तो दिल्ली के अस्पताल में बेड मिल गई। मगर मोहित को बेड न मिलने से काफी परेशानी हुई। इस पर परिजन सुबह करीब पांच बजे फिर से मोहित को झुलसी हालत में वैशाली के मैक्स अस्पताल लेकर लौट आए। अस्पताल के डॉक्टरों ने मोहित को भर्ती कर लिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े 12 बजे डीएम अजय शंकर पांडेय और एसएसपी कलानिधि नैथानी व अन्य अधिकारियों ने यशोदा अस्पताल और मैक्स अस्पताल में भर्ती झुलसे मरीजों को ग्रीन कॉरिडोर बनवाकर दिल्ली रेफर कराया था। उधर, मैक्स अस्पताल की मेडिकल सुप्रीटेंडेंट डॉ. निधि ने बताया कि मोहित के इलाज में निगरानी रखने के लिए डॉक्टर की टीम जुटी हुई है। लेकिन उसे दिल्ली के अस्पताल में बर्न वार्ड में भर्ती कराने के लिए प्रशासन के अधिकारियों से लगातार बात की जा रही है। अस्पताल में बेड की व्यवस्था होते ही मोहित को रेफर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed