फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

महिला मित्र ने मंगेतर के साथ मिलकर की युवक की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
नितिन की फाइल फोटो। - फोटो : GHAZIABAD City
महिला मित्र ने मंगेतर के साथ मिलकर की युवक की हत्या
विज्ञापन

साहिबाबाद। कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली सेक्टर चार स्थित बंद फ्लैट में मृत मिले युवक की शिनाख्त बृहस्पतिवार को टीलामोड़ थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव निवासी नितिन चौधरी उर्फ निक्की के रूप में हुई। नितिन को रास्ते से हटाने के लिए महिला मित्र ने मंगेतर और एक अन्य मित्र के साथ सिर में वारकर हत्या की थी। इसके बाद शव को चादर और परदे में लपेटकर किचन में छोड़कर ताला लगाकर भाग गए थे। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने महिला समेत तीनों के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी विनोद को गिरफ्तार किया है। महिला और उसके मंगेतर की तलाश की जा रही है।
इंदिरापुरम सीओ अंशु जैन ने बताया कि वैशाली सेक्टर-4 स्थित बंद फ्लैट में मिले युवक के शव की शिनाख्त के लिए एसएचओ कौशांबी महेंद्रसिंह, चौकी इंचार्ज सोनवीर सिंह सोलंकी, सर्विलांस और साइबर की टीम लगी हुई थीं। देर रात युवक की शिनाख्त नितिन चौधरी उर्फ निक्की (26) निवासी सिकंदरपुर गांव के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के चाचा संजय कुमार निवासी सिकंदरपुर गांव की तहरीर पर महिला मित्र निवासी शालीमार गार्डन एक्सटेंशन, उसके मंगेतर कुलविंद्र उर्फ सन्नी निवासी यमुना विहार दिल्ली और एक अन्य मित्र विनोद निवासी शाहदरा दिल्ली के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने विनोद को बृहस्पतिवार शाम गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी विनोद ने बताया कि मृतक नितिन चौधरी के महिला से करीब तीन-चार साल से संबंध थे। महिला के विनोद से भी प्रेम संबंध थे। साथ ही कुलविंद्र से शादी की बात चल रही थी। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि नितिन महिला को ब्लैकमेल कर रहा था। इस पर महिला ने विनोद और कुलविंद्र के साथ मिलकर नितिन को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। इसके बाद पार्टी करने के बहाने से छह फरवरी को वैशाली सेक्टर चार स्थित फ्लैट पर बुलाया। यहां पर सिर में डंडा और रॉड से वारकर हत्या कर दी। शव को चादर और परदे में लपेटकर फ्लैट की किचन में छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन

महिला मित्र से मिलने की बात कहकर निकला था घर से
संजय कुमार ने बताया कि नितिन साहिबाबाद के ही निजी कॉलेज में बीकॉम सेकेंड ईयर का छात्र था। वह दो बहनों और दो भाइयों में सबसे छोटा था। छह फरवरी को वह सुबह करीब 11 बजे अपनी महिला मित्र से मिलने की बात कहकर घर से बाइक लेकर निकला था। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। परिजनों ने रिश्तेदारी और दोस्तों से भी संपर्क किया, लेकिन उसका पता नहीं चला। संजय ने बताया कि नितिन का मोबाइल बंद था। उसकी महिला मित्र और उसके परिजनों का भी मोबाइल बंद था। वह लगातार उनकी तलाश कर रहे थे। 10 फरवरी की रात करीब साढ़े नौ बजे टीलामोड़ पुलिस ने उन्हें चौकी बुलाया। यहां से उन्हें कौशांबी थाने जाने को कहा। जहां पहुंचने पर उन्हें कपड़े और सामान दिखाया। इसके बाद परिजनों को भरोसा नहीं हुआ तो उन्होंने मोर्चरी पहुंचकर शव देखा। इसके बाद युवक की शिनाख्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का आरोप-आरोपियों को बचा रही पुलिस
मोर्चरी पर पहुंचे परिजनों का आरोप था कि उन्होंने पहले नितिन को कॉल किया। इसके बाद महिला मित्र को कॉल किया तो दोनों का मोबाइल बंद था। फिर परिजनों ने महिला के परिजनों को कॉल किया तो उनका भी मोबाइल बंद था। आरोप है कि परिजनों को इसकी जानकारी थी कि उन्होंने उनके खिलाफ तहरीर भी दी थी। आरोप है कि पुलिस ने विनोद और कुलविंद्र का नाम लिखवाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस महिला के परिजनों को बचा रही है।

इस तरह विनोद पर हुआ शक
एसएचओ महेंद्र सिंह ने बताया कि विनोद कुमार दिल्ली के सरकारी विभाग में बाबू है। उसने ही बुधवार को फ्लैट से बदबू आने की सूचना पुलिस को दी थी। इसके बाद वहां से चला गया। पुलिस को शक हुआ कि यहां पर विनोद रहता नहीं है तो उसे इसकी जानकारी कैसे हुई। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो सारा मामला खुलकर सामने आ गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने फ्लैट को किराए पर देने के लिए करीब तीन माह पूर्व परिचित से चाबी ले ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed