फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

साहिबाबाद में ज्योतिष के नाम पर ठगी करने वाला कॉल सेंटर पकड़ा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
गाजियाबाद में ठगी का सेंटर
साहिबाबाद में ज्योतिष के नाम पर ठगी करने वाला कॉल सेंटर पकड़ा
विज्ञापन

साहिबाबाद। साहिबाबाद पुलिस ने इंदिरा कॉलोनी से ज्योतिष और भविष्यवाणी बताने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले एक कॉलसेंटर का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने 12वीं पास सरगना समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया। लॉकडाउन के बाद ही शातिरों ने ठगी का कॉल सेंटर खोला था। पुलिस ने मौके से लैपटाप, ज्योतिष से संबंधित यंत्र, लॉकेट, चेकबुक, एटीएम कार्ड, लैंडलाइन फोन आदि बरामद किया है।
एसपी सिटी सेकेंड ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि साहिबाबाद क्षेत्र की इंदिरा कॉलोनी के एक फ्लैट में कॉल सेंटर चल रहा है। पुलिस की टीम ने छापा मारकर चार लोगों को दबोचा। एसपी सिटी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी राकेश, कुनाल, हरीश और मुन्ना निवासी साहिबाबाद हैं। राकेश 12वीं पास है और वह ही इस ठगी के कॉल सेंटर को चला रहा था। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी यहां पर रहते भी थे और यहीं से कॉल सेंटर भी चलाते थे। चारों ने लॉकडाउन के बाद से यह कॉलसेंटर शुरू किया था। पुलिस ने ठगों के पास से आठ लैपटॉप, सात मोबाइल, दो कीबोर्ड, दो कैलकुलेटर, 18 लैंडलाइन फोन, पांच चेकबुक, पांच आधार कार्ड, 17 विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड, 79 लाकेट, 65 यंत्र, छह पेन, दो स्टांप पैड आदि बरामद किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से इस कॉल सेंटर को चला रहे थे। इससे पहले कहां कहां ठिकाने थे।
विज्ञापन

ऑनलाइन लेते थे रुपये, फिर नहीं करते थे संपर्क
साहिबाबाद सीओ आलोक दुबे ने बताया कि सभी आरोपी नंबरों का डेटा रुपये देकर खरीदते थे। इसके बाद उन्हें मेसेज और कॉल करके संपर्क करते थे। इन ठगों ने 18 लैंडलाइन नंबर ले रखे थे। उससे लोगों को काल करते थे। लोगों को फंसाने के लिए मोबाइल पर संदेश भेजते थे। उनके झांसे में आकर लोग भविष्य के बारे में पूछते थे। लोगों को झांसे में लेने के लिए डराते थे। इसके बाद अपने पास से यंत्र और लॉकेट भेजने के लिए कहते थे। जिसको लेने से गृह दशा बदल जाने की बात कहते थे। लोग झांसे में आने के बाद शातिरों द्वारा दिए गए विभिन्न खातों में आनलाइन रुपये जमा कराते थे। उन्हें लॉकेट व यंत्र कोरियर से भेजते थे। इसके बाद उन नंबरों पर संपर्क नहीं करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यवसाय और स्टेटस पता कर एेंठते थे रुपये
साहिबाबाद एसएचओ विष्णु कौशिक ने बताया कि आरोपी काफी शातिर हैं। लोगों से संपर्क करने के बाद उनके काम, व्यवसाय और कद के बारे में पूछते थे। इसके बाद यही कोई रुपये वाला व्यक्ति फंसता था तो उससे मनमाना दाम वसूलते थे। यदि कोई बेरोजगार या कम आय वाला व्यक्ति मिलता तो उससे जितने मिलते उतने ही खाते में डलवा लेते थे। इसमें जिले के साथ साथ देश के कई राज्यों में लोग कॉल करके लोगों को अपने जाल में फंसाते थे। एसएचओ ने बताया कि खाते, मोबाइल की सिम और लैंडलाइन किस आईडी पर ली गई है। इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed