{"_id":"5ffb564b8ebc3e2e2d20d4c3","slug":"ghaziabad-news-shahibabad-news-gbd2117568198","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमेटी के कुछ लोग नहीं चाहते समाधान, सुझाव के लिए होगी बैठक : नरेश टिकैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमेटी के कुछ लोग नहीं चाहते समाधान, सुझाव के लिए होगी बैठक : नरेश टिकैत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमेटी के कुछ लोग नहीं चाहते समाधान, सुझाव के लिए होगी बैठक : नरेश टिकैत
साहिबाबाद। कृषि कानूनों पर पिछले 46 दिनों से कोई निष्कर्ष न निकलने पर भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि कमेटी के कुछ लोग समाधान के मुद्दे पर तैयार नहीं है। इस तरह की बात गोपनीय जांच में सामने आई है। इस मुद्दे पर बात करने के लिए 11 जनवरी को बैठक बुलाई गई है जिसमें कमेटी के लोग भी शामिल होंगे। सभी से हर मुद्दे पर वार्ता की जाएगी। कृषि कानूनों पर सरकार से इसे वापस लेकर एमएसपी पर गारंटी देने व अन्य मुद्दे पर वार्ता की जाएगी।
नरेश टिकैत ने बातचीत में कहा कि ऐसा पता चला है कि कमेटी के कुछ लोग समाधान के लिए तैयार नहीं हैं। यदि सरकार के साथ बैठक में मुद्दे पर 38 लोग एकमत होकर तैयार हैं, तो दो-तीन लोग अपने विचारों की वजह से तैयार नहीं होते। इससे समाधान का रास्ता नहीं निकल पाता। उन्होंने कहा कि समाधान नहीं निकलेगा तो आंदोलन लंबा चलेगा और किसानों के लिए परेशानी बढ़ेगी। इस समस्या को जानने और उसका हल निकालने के लिए 11 जनवरी यानी सोमवार को सभी पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है। जिसमें कमेटी के सभी लोग भी शामिल होंगे, यह गोपनीय बैठक होगी। इसमें समाधान का रास्ता निकालने के लिए आगे की रणनीति भी तैयार होगी। इसके आगे उन्होंने कहा कि सिघु बॉर्डर, टिकरी बॉर्डर और यूपी गेट व अन्य बॉर्डरों पर बैठे सभी संगठनों के किसानों का सम्मान है। जो भी बैठक में समाधान के लिए सुझाव देना चाहता है तो उनसे भी बात की जाएगी। उन्होंने आंदोलन के जरिए सभी किसान संगठनों को एक साथ लाने के लिए सरकार का धन्यवाद किया। कहा कि कृषि कानूनों की वजह से आज सभी संगठन एक साथ एक पटल पर आ गए। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने आंदोलन में जान गंवाने वाले 70 किसानों के लिए एक भी शब्द व्यक्त नहीं किए, इसका उन्हें दुख है।