फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad News

नौ दौर की वार्ता में सरकार ने खोया हमारा विश्वास : नरेश टिकैत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad News
नौ दौर की वार्ता के बाद सरकार ने खोया हमारा विश्वास : नरेश टिकैत
विज्ञापन

साहिबाबाद। कृषि कानूनों पर 46 दिनों से चल रहे गतिरोध के बीच भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि नौ दौर की वार्ता में सरकार ने किसानों का विश्वास खो दिया है। पांच दिनों का समय देकर यदि सरकार सोचती है कि आंदोलन खत्म हो जाएगा तो किसान पीछे हटने वाला नहीं है। किसान अब वार्ता करने के इच्छुक नहीं हैं। सरकार फैसले का मूड बनाकर वार्ता करे तो फिर वार्ता करना उचित होगा। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का जो निर्णय आएगा वो मान्य होगा। आंदोलन में नरेश टिकैत ने पहलवानों का भी उत्साह बढ़ाया।
नरेश टिकैत दोपहर में करीब दो बजे यूपी गेट पहुंचे। उन्होंने भूख हड़ताल पर बैठे किसानों से बातचीत कर उनका उत्साह बढ़ाया। नरेश टिकैत ने कहा कि सरकार से अभी कृषि कानूनों और एमएसपी पर गारंटी देने समेत अन्य मामलों पर नौ दौर की वार्ता हो चुकी है लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। इससे सरकार ने अब किसानों का विश्वास खो दिया है। दो कदम पीछे हटने के सवाल पर नरेश टिकैत ने कहा कि अब किसान दो कदम पीछे नहीं हटेगा। अब सरकार को ही दो कदम पीछे हटना पड़ेगा। उन्होंने 40 लोगों की कुंडली के बारे में कहा कि सरकार सभी की कुंडली खोल दे। उससे कुछ नहीं होने वाला। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के मामले में उन्होंने कहा कि कोर्ट का जो भी निर्णय होगा वो मान्य होगा, लेकिन सरकार को भी उसे मानना पड़ेगा। टिकैत ने हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पंजाब में बिजली बिल, गन्ने के रेट व अन्य मुद्दे को उठाकर कहा कि किसानों के साथ ऐसा व्यवहार क्यों हो रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने 26 जनवरी की परेड में शामिल होने के बारे में कहा कि ट्रैक्टर रैली किसानों का स्वाभिमान है, लेकिन किसानों की ऐसी कोई मंशा नहीं है कि वह राष्ट्रीय पर्व पर दिल्ली में कोई तोड़फोड़ कर दें। उन्होंने कहा कि सरकार भले ही किसानों के चार ट्रैक्टरों को परेड में शामिल होने की इजाजत दे लेकिन दे जरूर। हम चाहते हैं कि परेड में देश किसान की झांकी को भी देखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार की चाय पीने नहीं जा रहे किसान
नरेश टिकैत ने कहा कि किसान इतनी सर्दी में सड़क पर बैठा है और सरकार बार-बार बैठकों की तारीख देती है। उन्होंने कहा कि सरकार की चाय पीने किसान दिल्ली में कृषि भवन नहीं जाता। यदि सरकार अच्छे मूड में और फैसला करने के लिए वार्ता में आएगी तो कमेटी के लोग आगे बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed