{"_id":"5fde58d68ebc3e3c8456c936","slug":"ghaziabad-news-shahibabad-news-gbd2105551189","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवारों ने पिस्टल के बल पर दो कारोबारियों को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार सवारों ने पिस्टल के बल पर दो कारोबारियों को लूटा
विज्ञापन

साहिबाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में शनिवार को मॉर्निंग वॉक पर कार सवार तीन बदमाशों ने 20 मिनट में पिस्टल और कटर के बल पर दो कारोबारियों से लूटपाट की। एक घटना सीओ इंदिरापुरम के आफिस और दूसरी वसुंधरा पुलिस चौकी के पास हुई। वारदात को अंजाम देकर बदमाश एनएच नौ की ओर फरार हो गए। पीड़ित ने इंदिरापुरम थाने में तहरीर दी है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच करने में जुटी है।
सीओ इंदिरापुरम के आफिस के पास कारोबारी दंपती से लूटपाट
वैशाली की जज कॉलोनी में संजय रुस्तगी परिवार के साथ रहते हैं। उनका दिल्ली के सदर बाजार में कपड़े का कारोबार है। शनिवार सुबह संजय अपनी पत्नी इंदु के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। अटल चौक के पास दोनों घर लौट रहे थे। जैसे ही वह सीओ इंदिरापुरम के आफिस के पास मेन सड़क पर पहुंचे। तभी बदमाशों ने उनके आगे कार लगा दी। इसके बाद कार से उतरे बदमाशों ने संजय की कनपटी पर पिस्टल तान दी। जबकि एक बदमाश ने उंगली पर कटर लगा दिया। गोली मारने की धमकी देकर बदमाशों ने हीरा और सोने की दो अंगूठी निकाल ली। यह देख इंदु ने अपनी अंगूठी निकालकर धीरे से जेब में रख ली और शोर मचाकर लोगों से मदद की मांग की। तभी कार सवार तीसरे बदमाश ने कार घूमा ली और अटल चौक पुलिस चेक पोस्ट के सामने से ग्रीन बेल्ट रोड की ओर फरार हो गए। इसके बाद पीड़िता ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। बदमाश दिल्ली नंबर कार से आए थे। किसी ने भी चेहरा नहीं ढका था। पीड़ित की ओर से इंदिरापुरम थाने में तहरीर दी है।
सबुह आठ बजे : कटर से काटकर ले गए कारोबारी की अंगूठी
ज्ञान खंड-चार में अजय सब्बरवाल परिवार के साथ रहते हैं। उनका दिल्ली के चांदनी चौक में गहने का कारोबार है। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह वह इंदिरापुरम की ग्रीन बेल्ट रोड पर मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। वसुंधरा पुलिस चौकी के पीछे प्राचीन हनुमान मंदिर के पास कार सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने उनपर पिस्टल तान दी और गोली मारने की धमकी देकर अंगूठियां उतराने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने कटर से दोनों सोने की अंगुठियों को काटकर निकाला लिया। वारदात को अंजाम देकर कार सवार बदमाश एनएच नौ की ओर भाग गए। आननफानन में पीड़ित अपने घर पहुंचे और कंट्रोल रूम को मामले की सूचना दी। पीड़ित ने इंदिरापुरम थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
कार सवार बदमाशों के नंबर के आधार पर ट्रेस किया जा रहा है। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही हैं। दोनों पीड़ितों की ओर से तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
-ज्ञानेंद्र सिंह, एसपी सिटी सेकेंड।