{"_id":"5fdd01188ebc3ecd6b4b9f9b","slug":"ghaziabad-news-shahibabad-news-gbd2105003117","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीएम सिंह ने नाराजगी दूर कर मंच किया साझा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीएम सिंह ने नाराजगी दूर कर मंच किया साझा
विज्ञापन

साहिबाबाद। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीएम सिंह ने शुक्रवार को नाराजगी दूर करते हुए किसान आंदोलन के मंच को साझा किया। उन्होंने मंच पर राकेश टिकैत और अन्य किसानों से वार्ता की। इससे पहले खाप चौधरियों और अन्य ने उनसे नाराजगी दूर करते हुए सुलह करने की बात की थी।
वीएम सिंह ने कहा कि विवाद कोई नहीं है। विवाद सिर्फ मुद्दों का होता है। जबकि मुद्दा वही है तीनों काले कृषि कानून। जिसे उन्होंने सबसे पहले दिल्ली में उठाया था। उन्होंने कहा कि संघर्ष कोई भी करे लेकिन सरकार तक बात पहुंचनी चाहिए। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति का मैं संयोजक था और हूं और आगे का मुझे पता नहीं। जितने भी संघर्ष काउंसिल हैं वहीं आगे की रणनीति तैयार करते हैं। वर्किंग ग्रुप के पास कोई पावर नहीं है। उन्होंने कहा कि राकेश टिकैत के साथ मेरी कोई नाराजगी नहीं है। मैंने केवल यह कहा है कि जब हम सरकार के खिलाफ लड़ेंगे तो सरकार के साथ नहीं बैठ सकते।