फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad News

प्रदूषित शहरों में देश में चौथे पायदान पर पहुंचा गाजियाबाद, एक्यूआई 304

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad News
प्रदूषित शहरों में देश में चौथे पायदान पर पहुंचा गाजियाबाद, एक्यूआई 304
विज्ञापन

साहिबाबाद। तेज हवाओं की गति धीमी होने से प्रदूषण का स्तर एक बार फिर 300 का आंकड़ा पार करते हुए रेड जोन में पहुंच गया। शुक्रवार को गाजियाबाद का एक्यूआई 304 दर्ज हुआ। जो देश के प्रदूषित शहरों की श्रेणी में चौथे नंबर पर था। इससे एक दिन पहले ही वायु प्रदूषण सूचकांक ऑरेंज जोन में 277 दर्ज हुआ था। ऐसे में पीएम 2.5 मानक से पांच गुना ज्यादा हो गया है। उधर, लोनी स्टेशन पर भी एक्यूआई 322 रिकॉर्ड हुआ है।

कई दिनों से हवा की गति तेज रहने से प्रदूषण का ग्राफ नीचे गिर रहा था। लेकिन शुक्रवार को धूप खिलने के साथ हवा की गति धीमी हुई तो एक्यूआई 277 से बढ़कर 304 पर रेड जोन में पहुंच गया। इसमें पीएम 2.5 मानक से पांच गुना और पीएम 10 भी मानक से छह गुना ज्यादा मापा गया है। इस एक्यूआई के साथ जनपद पूरे देश के प्रदूषित शहरों में चौथे पायदान पर रहा। सबसे ऊपर मुरादाबाद का एक्यूआई 319 दर्ज हुआ। दूसरे पायदान पर सिलीगुड़ी में एक्यूआई 316 रहा। बुलंदशहर में वायु प्रदूषण सूचकांक 313 रहा। लोनी का एक्यूआई दूसरे दिन भी सबसे ज्यादा रहा। यहां पर एक्यूआई 322 रहा जो पहले नंबर पर था। जबकि इंदिरापुरम और वसुंधरा स्टेशन का एक्यूआई 288 दर्ज हुआ। जो येलो जोन में था। संजय नगर में 271 एक्यूआई रहा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed