फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

डंडे से पीटकर दुकानदार से रुपये-सामान लूटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
डंडे से पीटकर दुकानदार से रुपये-सामान लूटा
विज्ञापन

साहिबाबाद। लिंकरोड थाना क्षेत्र के रामपुरी कालोनी में स्कूटी सवार दो बदमाशों ने एक दुकानदार को डंडे से पीटकर रुपये और सामान से भरा बैग लूट लिया। आरोपी राजेंद्रनगर में बैग फेंककर फरार हो गए। एक राहगीर ने बैग में मिले दस्तावेज के आधार पर पीड़ित को जानकारी दी। पीड़ित ने अभी पुलिस को शिकायत नहीं दी है।
लिंकरोड थाना क्षेत्र के बृज विहार में बैजनाथ पोद्दार परिवार के साथ रहते हैं। उनकी रामपुरी में पान-सिगरेट की दुकान है। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे वह दुकान का ताला खोल रहे थे। तभी स्कूटी सवार दो लुटेरे आए। इस दौरान स्कूटी पर पीछे बैठे युवक ने डंडे से उनकी पिटाई कर बैग लूट लिया और फरार हो गए। पीड़ित ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पीड़ित ने बताया कि बैग में करीब 13 हजार रुपये, बैंक की पासबुक, चेकबुक, कैंसल चेक, सिगरेट आदि सामान था। पीड़ित ने पुलिस को अभी कोई शिकायत नहीं दी है। एसएचओ लिंकरोड शैलेंद्र सिंह का कहना है कि उनके संज्ञान में लूट का कोई मामला नहीं है।
विज्ञापन

राजेंद्रनगर में फेंका था बैग
पीड़ित ने बताया है कि दोपहर करीब एक बजे उन्हें एक नंबर से काल आई। कॉल करने वाले ने उन्हें बताया कि दस्तावेज डा. राम मनोहर लोहिया पार्क राजेंद्रनगर के पास पड़े हैं। इस पर वह कॉल करने वाले के पास पहुंचे और दस्तावेज लेकर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed