{"_id":"5e5963618ebc3ec54c6d6210","slug":"ghaziabad-news-shahibabad-news-gbd195053681","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी-दो बच्चों की हत्या कर युवक ने लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी-दो बच्चों की हत्या कर युवक ने लगाया फंदा
विज्ञापन
पत्नी-दो बच्चों की हत्या कर फंदे पर झूला युवक
साहिबाबाद। साहिबाबाद थानाक्षेत्र के अर्थला स्थित संजय कॉलोनी में युवक ने पत्नी और बेटे व बेटी की हत्या कर खुद को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दिल दहला देने वाले कदम को उठाने से पहले युवक ने दीवार पर सुसाइड नोट भी लिखा, जिसमें पत्नी के मोबाइल पर बात करने और जमीन के विवाद का जिक्र किया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की पत्नी की मौत का कारण स्पष्ट न होने पर पुलिस ने विसरा जांच के लिए भेजा है।
मूलरूप से थाना नयागांव, बिजनौर के गांव राधोरामपुर निवासी धीरज त्यागी (27) वर्तमान में अर्थला की संजय कालोनी निवासी कृष्णवीर सिंह के मकान में किराए पर रहते थे। उनके साथ पत्नी काजल (25) और बेटी एकता (4) व बेटे ध्रुव (2) रहते थे। धीरज सिहानी में एक दुकान पर वेल्डर का काम करते थे। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे गांव निवासी उनके साथी भीम सिंह काम पर जाने के लिए धीरज को बुलाने पहुंचेे। उनके कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज लगाने के बाद भी किसी ने गेट नहीं खोला तो उन्होंने खिड़की खोलकर देखा। अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। धीरज का शव पंखे पर फंदे से लटका हुआ था जबकि काजल, एकता व ध्रुव बेड़ पर पड़े थे। उन्होंने शोर मचाया तो पड़ोसी और मकान मालिक मौके पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
दीवार पर लिखा सुसाइड नोट
पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची तो दीवार पर धीरज द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट मिला। उसमें धीरज ने पत्नी के मोबाइल पर बात करने व जमीनी विवाद का जिक्र किया। एसपी सिटी डा. मनीष मिश्र ने बताया कि चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके से साक्ष्य जुटाए गए हैं। दीवार पर धीरज की ओर से जो लिखा गया है उसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
बच्चों की गला दबाकर हत्या, खुद फांसी लगाई
पुलिस के मुताबिक धीरज की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग (फांसी लगाना) आया, जबकि दोनों बच्चों की मौत गला दबाने से होने की पुष्टि हुए। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि धीरज की पत्नी काजल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ। जिसके चलते विसरा सुरक्षित कर लिया गया है।