फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

आठ माह की गभर्वती महिला पर कुत्तों ने किया हमला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
आठ माह की गर्भवती महिला पर कुत्तों ने किया हमला
विज्ञापन

साहिबाबाद। टीएचए में कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। सोमवार को इंदिरापुरम की शिप्रा कृष्णा विस्टा में आठ माह की गर्भवती महिला पर कुत्तों ने हमला कर दिया। जिससे महिला बुरी तरह से जख्मी हो गई। महिला अपना हेल्थ चैकअप कराने के लिए घर से निकली थी। वह रिक्शे का इंतजार कर रही थी इसी दौरान उस पर कुत्तों ने हमला कर दिया। कुत्तों के हमले से महिला रैंप पर गिर पड़ी। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने उसे बचाया और पुलिस को फोन कर शिकायत की। आसपास के लोगों ने सोसायटी में बढ़ रहे कुत्तों के आतंक पर नाराजगी जाहिर की। शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस से स्थानीय लोगों ने पीएफए के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। लोगों ने कहा कि कुछ लोग सोसायटी में कुत्तों को खाना डालते हैं जिसकी वजह से कुत्तों की संख्या लगातार सोसायटी में बढ़ रही है।

महिला के पति राकेश रॉय ने बताया कि कुत्तों के हमले से उनकी पत्नी बुरी तरह जख्मी हो गई है। मामला में वह चुप नहीं बैठेंगे और लीगल एक्शन लेंगे। राकेश का कहना है कि सोसायटी में आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ती जा रही है। रविवार को सोसायटी में एक सात वर्षीय बच्ची को कुत्तों ने काटा था। बच्ची के पिता नीतिन त्यागी ने बताया कि रविवार को उनकी बेटी पार्क से खेलकर घर आ रही थी तभी कुत्तों ने हमला कर दिया। लोगों ने उसे बचाया। नीतिन त्यागी ने बताया कि एक दिन पूर्व उनके पिता पर भी कुत्तों ने हमला किया था। कुत्तों के डर से उनके पिता अपने दूसरे बेटे के घर रहने के लिए चले गए। सोसायटी के लोगों का कहना है कि सोसायटी में करीब 35 से अधिक आवारा कुत्ते हैं। वहीं आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों का कहना है कि सोसायटी में बढ़ती ऐसी घटनाओं की शिकायत वह लोग कई बार नगर निगम से कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

07 जनवरी 2020 मनोकामना सोसायटी में एक पुरुष को कुत्ते ने काटा
30 दिसंबर मनोकामना सोसायटी में लाइनमैन और बच्चे को कुत्ते ने काटा
20 दिसंबर इंदिरापुरम के आम्रपाली विलेज में एक बच्चे को काटा
25 सितंबर को इंदिरापुरम में एक महिला को कुत्ते ने काटा।
22 सितंबर 2019 को इंदिरापुरम आम्रपाली विलेज में दो लोगों को कुत्ते ने काटा।
22 अगस्त को को शिप्रा सनसिटी में एक महिला को कुते ने काटा
18 अगस्त को वैशाली रामप्रस्थ ग्रीन में एक बच्चे को कुत्ते ने काटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed