{"_id":"5e3320c98ebc3e4b5a781a43","slug":"ghaziabad-news-shahibabad-news-gbd193180469","type":"story","status":"publish","title_hn":"सील तोड़कर किया अवैध निर्माण, बिल्डर पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सील तोड़कर किया अवैध निर्माण, बिल्डर पर रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीडीए की सील तोड़कर किया निर्माण, बिल्डर पर केस
साहिबाबाद। श्यामपार्क मेन के गली नंबर दो में एक प्लॉट पर जीडीए की सील तोड़कर बिल्डर ने अवैध निर्माण शुरू कर दिया। जीडीए के अधिकारियों को निरीक्षण में निर्माण कार्य चलता मिला। जीडीए ने साहिबाबाद थाने में बिल्डर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
श्यामपार्क मेन के गली नंबर-दो में प्लॉट नंबर-112 पर अवैध निर्माण को जीडीए की टीम ने 26 दिसंबर 2019 को सील किया था। सील तोड़ने या निर्माण कार्य करने पर कार्रवाई की भी हिदायत दी थी। जीडीए अधिकारियों का आरोप है कि इसके बाद भी भूखंड के मालिक जय किशन नागर ने सील तोड़कर निर्माण शुरू करा दिया। स्थानीय लोगों की शिकायत पर जांच की गई तो निर्माण कार्य चलता मिला। जय किशन नागर के खिलाफ साहिबाबाद थाने में तहरीर दी। एसएचओ अनिल शाही ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।