फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

देश में गाजियाबाद फिर नंबर वन, एक्यूआई 400

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jan 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
फिर बेहद खतरनाक जोन में शहर का प्रदूषण स्तर
विज्ञापन

साहिबाबाद। आसमान में धूप खिलने के बाद सोमवार को मौसम का मिजाज फिर बदल गया। आलम ये रहा कि सुबह बूंदाबांदी से सर्दी बढ़ गई। वहीं, प्रदूषण ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी हैं। सोमवार को गाजियाबाद 400 एक्यूआई के साथ देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा। नोएडा का एक्यूआई 368 रहा। जिले में लोनी स्टेशन की सबसे खराब स्थिति दर्ज की गई। यहां पर वायु गुणवत्ता सूचकांक 429 दर्ज हुआ, जबकि इंरिापुरम का एक्यूआई 411 के साथ रेड जोन में रहा।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों को देखे तो गाजियाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 पर रहा। नोएडा 368 एक्यूआई के साथ रेड जोन में रहा। यहां पर पीएम 10 मानक से तीन गुना और पीएम 2.5 चार गुना ज्यादा दर्ज हुआ। नोएडा के बाद कानपुर में वायु गुणवत्ता सूचकांक 358 पर तीसरे स्थान पर और ग्रेटर नोएडा में एक्यूआई 350 पर प्राप्त हुआ। इनके अलावा देश की राजधानी दिल्ली को देखे तो वहां पर वायु गुणवत्ता 345 के साथ पांचवें स्थान पर दर्ज हुआ। उधर, नगर निगम की ओर से प्रदूषण में कमी लाने के लिए लगातार स्प्रिंकलर से पानी का छिड़काव कराया जा रहा है, जबकि जीडीए भी इंदिरापुरम की ग्रीन बेल्ट, स्वर्ण जयंती पार्क, अहिंसाखंड और अन्य जगहों पर टैंकरों से पानी छिड़काव करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed