फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

सड़क पार कर रही मां बेटी को ट्रक ने मारी टक्कर, बेटी की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
सड़क पार कर रही मां बेटी को ट्रक ने मारी टक्कर, बेटी की मौत
विज्ञापन

लोनी। बाजार से लौट रहीं मां बेटी को सोमवार शाम लोनी तिराहा पर तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में उपचार के दौरान बेटी की मौत हो गई। वहीं महिला का इलाज चल रहा है।

प्रेम नगर कालोनी में असरफ परिवार के साथ रहते हैं। वह मजदूरी करते हैं। परिवार में पत्नी नजमा, चार बेटी और एक बेटा है। उन्होंने बताया कि सोमवार शाम उनकी पत्नी नजमा और बेटी आरा के साथ लोनी तिराहा स्थित मार्केट में गई थी। मार्केट से खरीदारी कर दोनों घर वापस आ रहे थे। लोनी तिराहा के पास दोनों सड़क पार कर रहे थे। तभी बंथला की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को पुलिस की मदद से दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान आरा की मंगलवार सुबह मौत हो गई। वहीं नजमा की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने ट्रक कब्जे मे लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। लोनी कोतवाली एसएचओ बिजेंद्र सिंह भड़ाना ने बताया कि चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed