फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

नवविवाहिता ने पहले पति को किया कॉल, फिर लगाया फंदा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
खुदकुशी से पहले पति को की कॉल, फिर लगा लिया फंदा
विज्ञापन

साहिबाबाद। खोड़ा के शंकर विहार कालोनी में रविवार को एक नवविवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। खुदकुशी से करीब 15 मिनट पहले महिला ने पति को कॉल कर जानकारी दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसमें महिला ने पड़ोस में रहने वाली दो महिलाओं पर प्रेम विवाह करने को लेकर ताने मारने व टार्चर करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
खोड़ा की शंकर विहार कालोनी में ललित परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने पड़ोस में रहने वाली रुचि (23) से पांच माह पूर्व प्रेम विवाह किया था। इसके चलते रुचि के परिवार ने उससे संबंध तोड़ दिए थे। अप्रैल 2019 में ललित के परिवार ने पारंपरिक रूप से दोनों की शादी कराई थी। रविवार को ललित काम से अपने आफिस गया हुआ था। रुचि घर पर अकेली थी। रुचि ने ललित को करीब 12 बजे कॉल कर फंदा लगाने की बात कही। जानकारी मिलते ही ललित आनन फानन में घर पहुंचे तब तक रुचि का शव फंदे पर लटका हुआ था। दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला गया। आत्महत्या की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ मौके पर लग गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

दो पड़ोसी महिलाओं पर लगाया टार्चर का आरोप
पुलिस को शव के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। खोड़ा थाने के एसएसआई हिंद वीर सिंह ने बताया कि सुसाइड नोट में मृतका ने पड़ोस में रहने वाले दो महिलाओं पर प्रेम विवाह के बाद से लगातार टार्चर करने की बात लिखी है। प्रेम विवाह करने को लेकर दोनों महिलाएं उस पर ताने मारती थीं। इस बात को लेकर वह तनाव में थी। साथ ही मृतका ने मौत के लिए पति समेत परिवार के किसी भी सदस्यों को परेशान नहीं करने की बात लिखी है। पीड़ित ललित ने दोनों महिलाओं को नामजद करते हुए खोड़ा थाने में तहरीर दी है। एसएसआई ने बताया कि महिलाओं के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। दोनों महिलाएं घटना के बाद से फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed