फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

पासपोर्ट ऑफिस में मारपीट, वीडियो वायरल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
पासपोर्ट ऑफिस में मारपीट, वीडियो वायरल
विज्ञापन

साहिबाबाद। पासपोर्ट ऑफिस में नवीनीकरण कराने पहुंचे युवक और पासपोर्ट अधिकारियों में मारपीट का मामला सामने आया। युवक एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर डाला है। युवक ने लिंक रोड थाने में शिकायत दी है। दूसरी ओर, डीपीओ ने भी शिकायत की है।
जानकारी के अनुसार, मूलरूप से बुलंदशहर के रहने वाले अनमोल जैन ने लिंक रोड थाने में दी शिकायत में बताया कि बुधवार सवा 12 बजे वह महाराजपुर स्थित पासपोर्ट आफिस में पासपोर्ट का नवीनीकरण कराने के लिए गए थे। वह काउंटर पर बैठे डीपीओ सुब्रतो हाजरा से मिले। करीब 1:30 बजे उनके कागजातों को वेरीफाई के बाद डीपीओ ने उनसे कागजातों की मूल प्रतियां मांगी, जिस पर उन्होंने डिजीलॉकर में मौजूद इलेक्ट्रानिक दस्तावेज दिखाने की बात कही। इस पर ऑफिसर ने उन्हें मूल प्रति लाने की बात कही। मूल प्रति लाने को लेकर दोनों में विवाद हो गया। उन्होंने आरोप लगाया है कि वाद-विवाद बढ़ने पर ऑफिसर ने दो कर्मचारियों को बुलाकर उनके साथ मारपीट की। मारपीट में वे घायल हो गए। पीड़ित ने किसी तरह बाहर आकर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस ने उन्हें मेडिकल चेकअप के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। लिंक रोड थाना एसएचओ लक्ष्मी चौहान ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है। डीपीओ ने भी युवक के खिलाफ शिकायत दी है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर डाला वीडियो
अनमोल जैन ने घटना के दौरान बनाए गए वीडियो को ट्विटर के माध्यम से शीर्षस्थ अधिकारियों को ट्वीट किया है। ट्वीट किए गए वीडियो में सामने मौजूद अधिकारी उन्हें मारने की धमकी देता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं वीडियो में कागजात उड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं और एक युवक शोर मचा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह युवक दबाव बनाकर कागजों पर हस्ताक्षर करवाना चाह रहा था। उन्होंने कागजात की मूल प्रति मांगी तो युवक दबाव बनाने लगा। युवक ने उन्हें पहले धक्का दिया था, इसके बाद वह उसे धक्का देकर खुद कार्यालय से निकल गए थे। - सुब्रतो हाजरा, डीपीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed