फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

लोनी के इंटर कॉलेज में शिक्षकों की तैनाती के लिए किया प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
लोनी में प्रदर्शन करते स्थानीय निवासी। - फोटो : GHAZIABAD City
लोनी के इंटर कॉलेज में शिक्षकों की तैनाती के लिए किया प्रदर्शन
विज्ञापन

गाजियाबाद/लोनी। लोनी में पिछले सात साल से लाखों की जनता बालक और बालिकाओं के लिए इंटर कॉलेज का इंतजार कर रही है। करोड़ों का कॉलेज बन कर तैयार हो जाने के बाद सिर्फ शिक्षकों की नियुक्ति ना होने से बेकार पड़े हैं। वहां रहने वाले युवाओं को कई किमी का सफर करके शहर में आना पड़ता है या हजारों खर्च करके प्राइवेट कालेज में पढ़ना पड़ता है। बृहस्पतिवार को अमर उजाला में खबर पढ़ने के बाद वहां के स्थानीय लोग कॉलेज पहुंचे और विरोध जताया।

प्रेमनगर बस्ती स्थित इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंचे और उन्होंने मांग की कि इंटर कॉलेज को जल्द शुरू कराया जाए। उनका कहना था कि कॉलेज का प्रस्ताव, भूमि का ना मिलना या बजट की कमी की वजह से कोई सुविधा ना मिले तो यह बात समझ आती है लेकिन करोड़ों खर्च करने के बाद भी महज शिक्षकों की नियुक्ति ना होने से युवाओं को इसका लाभ न मिले यह गलत है। हमारी सरकार से यह मांग है कि अगर इतना बजट खर्च कर दिया है तो कुछ और बजट खर्च करके शिक्षकों की नियुक्ति कराई जाए। इशाक ने बताया कि 2013 में ही इन कॉलेजों का प्रस्ताव बन गया था और तभी से यहां के लोगों में उम्मीद जग गई थी कि जल्द ही कॉलेज तैयार होगा और अपने गांव में ही पढ़ाई की सुविधा मिल जाएगी लेकिन काफी लंबा इंतजार करने के बाव भी शिक्षा की सुविधा हमें नहीं मिल पा रही है। दीन मोहम्मद ने कहा कि बेटियों को दूर भेजने में काफी डर बना रहता है। इस मौके पर मुख्य रुप से सलमान, रियाजुद्दीन, नसीरा, गुलशेर, सानू, साजिद, सावेज, इमरान सैफी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed