फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

मासूम से कुकर्म के बाद गला दबाकर की थी हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 02:05 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
मासूम से कुकर्म के बाद गला दबाकर की थी हत्या
विज्ञापन

गाजियाबाद। लालकुआं क्षेत्र में रविवार को साढ़े पांच साल के मासूम को अगवा कर हत्या करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी राहुल को कविनगर पुलिस ने जेल भेज दिया। नशे में हैवान बने राहुल ने मासूम को दस रुपये का नोट दिखाया और सामान दिलाने के बहाने घर के बाहर से ले गया। आरोपी ने शौर्यपुरम के पास झाड़ियों में ले जाकर पहले कुकर्म किया और फिर गला दबाकर हत्या कर दी।
मेरठ के सरधना थाने के कपसाड़ गांव का रहने वाला आरोपी राहुल लालकुआं में अपने भाई के साथ एक फैक्टरी में लेबर का काम करता था। तीन महीने पहले उसके भाई ने मासूम के पिता को यहां काम दिलाया था। यहां दोनों पड़ोसी थी। आरोपी का उसके घर आना जाना था इससे बच्चा भी उसको पहचानने लगा था। बच्चे के घर के बाहर से गायब होने के बाद माता पिता ने काफी तलाश किया और पड़ोसियों से भी पूछताछ की, लेकिन कोई पता नहीं चला। कॉलोनी में लगे सीसीटीवी फुटेज को जब पुलिस ने खंगाला तो उसमें आरोपी बच्चा ले जाते हुआ दिखा।
विज्ञापन

एसएचओ आनंद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि आरोपी ने अपना मोबाइल घटना के पहले अपने भाई के पास छोड़ दिया था ताकि उसकी लोकेशन ट्रेस न हो सके। सर्विलांस पर नंबर को ट्रेस किया गया तो मोबाइल उसके घर पर मिला। आरोपी के भाई ने बताया कि शाम से वह गायब है। पुलिस ने देर रात आरोपी को लालकुआं के पास से पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मासूम की मौत के बाद मां रह रह कर बेहोश हो रही है। पिता ने बताया कि 2006 में शादी हुई थी। काफी समय तक संतान न होने के बाद काफी दुआओं व मन्नतों के बाद 2015 में बेटा हुआ था। इकलौती संतान की हत्या के बाद पति पत्नी दोनों पर दुखों पहाड़ टूट पड़ा है। वे उस दिन को कोस रहे हैं जब वह तीन महीने पहले यहां नौकरी करने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed